फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Raid On CCD, detects Rs 650 crore illegal income

CCD के मालिक के घर पर IT का छापा, 650 करोड़ रुपये की अवैध आय का खुलासा

Mon, 25 Sep 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
IT Raid On CCD, detects Rs 650 crore illegal income

आयरकर विभाग ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वी जी सिद्धार्थ के घर और उनके रेस्त्रां सीसीडी के ऑफिस समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। बंगलूरू में आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ के ऊपर लगभग 650 करोड़ रुपये का टैक्स छुपाने का आरोप है।   

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है कि उनके पास बहुत अधिक संख्या में अज्ञात आय है। हमें छापेमारी में कई अहम सबूत भी मिले हैं।

एक अनौपचारिक पीआर विज्ञप्ति के मुताबिक छापेमारी में कई अहम सबूत मिले हैं। जिनके मुताबिक सिद्धार्थ के पास और भी अज्ञात आय होने की उम्मीद है क्योंकि उन्होंने विधियों का उल्लंघन सहित अन्य कई मुद्दों पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन आयकर विभाग को छापेमारी में उनके खिलाफ प्रासंगिक सबूत मिलते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: IAS विमल कुमार के ठिकानों पर IT का छापा, कोठी के पीछे बने गार्डन में चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन सभी का शक्ति के साथ प्रभावी ढंग से पालन किया जाएगा। बता दें कि गुरुवार को आयकर विभाग ने सिद्धार्थ से जुड़े कई प्रॉपर्टियों पर छापेमारी की। आईटी विभाग ने बंगलूरू, हसन, चेन्नई और मुबई समेत देशभर में लगभग 25 स्थानों पर छापेमारी की। 

आयकर विभाग ने कई कंपनियों, ऑफिस और घरों में छानबीन की। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के ठिकानों पर भी आयरकर विभाग ने छापेमारी की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed