फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It is difficult to find chair DK Shivkumar made big statement on chair Amidst tussle for CM post in Karnataka

Karnataka CM Post: 'कुर्सी ढूंढ़ना मुश्किल, मौका मिलते ही बैठ जाओ'; डीके शिवकुमार के बयान से फिर सियासी भूचाल

Sat, 12 Jul 2025 04:07 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 12 Jul 2025 04:07 PM IST
सार

कांग्रेस में सत्ता-साझाकरण समझौते की अफवाहों के बीच डीके शिवकुमार की 'कुर्सी' को लेकर की गई टिप्पणियों ने नई अटकलों को हवा दे दी है, जबकि दोनों नेता नेतृत्व में किसी भी बदलाव से इनकार करते रहे हैं।

विज्ञापन
It is difficult to find chair DK Shivkumar made big statement on chair Amidst tussle for CM post in Karnataka
सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों 'कुर्सी' हर किसी की जुबान पर है। जिसे देखो वही इसी पर बात कर रहा है, कोई कह रहा है कि डीके शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए तो वहीं कोई सिद्धारमैया को सीएम बने रहते देखना चाहता है। हालांकि खुद शिवकुमार या सिद्धारमैया खुलकर इस मसले पर कुछ नहीं बोल रहे उल्टा सरकार चलाने में वे किसी भी तरह से मतभेद से इनकार करते रहते हैं, लेकिन आज बोलते-बोलते राज्य के डिप्टी सीएम 'कुर्सी' पर कुछ ऐसा बोल गए कि राज्य में सियासी भूचाल खड़ा हो गया। बैंगलोर बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित नादप्रभु केम्पेगौड़ा जयंती समारोह के उद्घाटन के मौके पर शिवकुमार की सीएम पद को लेकर टीस उभर आई और उन्होंने कहा कि कुर्सी ढूंढना मुश्किल है। जब आपको कुर्सी मिल जाए, तो आपको आकर उस पर ऐसे बैठना होगा कि फिर उठे ही ना। अब उनके इस बयान ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है। 

विज्ञापन


शिवकुमार ने इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात
डीके शिवकुमार शुक्रवार को बैंगलोर बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित नादप्रभु केम्पेगौड़ा जयंती समारोह के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यहां अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। शिवकुमार ने वहां उपस्थित वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देख रहा हूं कि यहां बहुत सारी कुर्सियां खाली पड़ी हैं, इसके बावजूद कई वकील खड़े हैं। जबकि हम सभी एक कुर्सी खोजने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यहां बहुत सी कुर्सियां हैं, आकर बैठ जाइए। कुर्सी ढूंढ़ना मुश्किल है। जब मौका मिले तो आपको आकर इस पर बैठ जाना चाहिए। उसे खाली नहीं छोड़ना चाहिए। शिवकुमार ने आगे कहा कि आप लोगों को देख कर लगता है कि आप त्यागी(बलिदानी) हैं। 
विज्ञापन


कई और एलान भी किए
इस दौरान डीके शिवकुमार ने बार एसोसिएशन को समर्थन देने के लिए कई योजनाओं की भी घोषणा की इसमें केम्पेगौड़ा के नाम पर 10 एकड़ भूमि का आवंटन, वित्तीय अनुदान और वार्षिक पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के विकास के लिए ग्रेटर बैंगलोर अथॉरिटी (जीबीए) से 5 करोड़ रुपये, केम्पेगौड़ा जयंती समारोह के लिए सालाना 5 लाख रुपये दिए जाएंगे और हर साल दो वकीलों को केम्पेगौड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या अभी भी सबकुछ ठीक नहीं
कांग्रेस में सत्ता-साझाकरण समझौते की अफवाहों के बीच शिवकुमार की इन टिप्पणियों ने नई अटकलों को हवा दे दी है, जबकि दोनों नेता नेतृत्व में किसी भी बदलाव से इनकार करते रहे हैं। खुद सिद्धारमैया कह चुके हैं कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने बीते दिन ही कहा था कि वह पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और उन्होंने दावा किया कि उनके और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता में साझेदारी का कोई समझौता नहीं हुआ है। वहीं हाल ही में शिवकुमार ने भी कहा था कि सिद्धारमैया के नेतृत्व में किसी भी तरह के मतभेद की गुंजाइश नहीं है। 


इसे भी पढ़ें- Karnataka: प्रियांक खरगे बोले- कर्नाटक में नहीं हो रहा नेतृत्व परिवर्तन, बिहार में एसआईआर पर भी दी प्रतिक्रिया

सीएम ने स्वीकारा- शिवकुमार भी सीएम बनने के आकांक्षी
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने स्वीकार किया कि शिवकुमार भी मुख्यमंत्री पद चाहते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन शिवकुमार ने खुद स्पष्ट किया है कि सीएम का पद फिलहाल खाली नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा, 'उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कभी यह नहीं कहा कि मुख्यमंत्री को बदला जाना चाहिए। मैं पूरे कार्यकाल के लिए सीएम हूं। मैं 2028 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी का नेतृत्व करूंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, मैं आलाकमान के आदेशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। शिवकुमार और मैं, दोनों ही आलाकमान के फैसलों का पालन करने के लिए बाध्य हैं। फिलहाल, सत्ता-बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है।'

इसे भी पढ़ें- Karnataka: 'सत्ता में कोई साझेदारी नहीं, मैं ही सीएम रहूंगा', नेतृत्व विवाद के बीच सीएम सिद्धारमैया का बयान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed