फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   it alleges that Dog meat found in many Kolkata eateries

कोलकाता में सच हुई कौआ बिरयानीः शहर के कुछ रेस्टोरेंट्स बेच रहे कुत्ते-बिल्ली का मीट

Tue, 01 May 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
 it alleges that Dog meat found in many Kolkata eateries

फिल्म 'रन' में कौआ बिरयानी के एक सीन को बेहद पसंद किया गया, लेकिन अगर यह सच में बिकने लगे तो नॉनवेज खाने का शौक रखने वालों के पसीने छूट सकते हैं। लेकिन कोलकाता में यह सच होता दिख रहा है, क्योंकि बताया जा रहा है कि कई रेस्टोरेंट्स में कुत्तों व बिल्लियों के मीट से बनी डिश ग्राहकों को पेश की जा रही है। कौआ बिरयानी के इस कथित सच ने नॉनवेज मार्केट ही नहीं रेस्टोरेंट्स की बिक्री को भी हिला दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, एक छापेमारी में करीब 20 टन ऐसा विवादित मीट बरामद किया गया, जिसमें कुत्ते व बिल्ली का मीट भी शामिल बताया जा रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बकरा, मुर्गा व अन्य जानवरों के मीट से होने वाली कमाई आधी से भी कम हो गई है, साथ ही बड़े से लेकर छोटे रेंस्टोरेंट्स को भी इस मार का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसे महज अफवाह बताया जा रहा है, लेकिन इसे 'कौआ बिरयानी' का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इस अफवाह को गंभीरता से ले रहे होटल एंड रेंस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (एआरएईआई) ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी होटलों व रेंस्टोरेंट्स को कहा है कि वे रजिस्टर्ड सप्लायर से ही मीट खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएईआई के मेंबर्स का कहना है कि राज्य में ये अफवाह फैलाई जा रही है, लेकिन इसके खिलाफ कदम उठाया जाना भी जरूरी है। एचआरएईआई के प्रेसिडेंट सुदेश पोड्डार ने कहा कि उन छोटे सप्लायर्स को जांच के घेरे में लाया जा रहा है, जो छोटी जगहों से मीट खरीदते हैं। साथ ही फ्रीज में रखा हुआ मीट भी जांच के दायरे में है, लेकिन मीट की बिक्री में गिरावट चिंता का विषय है। 

कोलकाता के एक रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि ये चिंता का विषय है। हमारे ग्राहकों ने नॉनवेज की जगह वेज फूड को खाना शुरू कर दिया है। दक्षिणी कोलकाता में मश्हूर  होटल शमीन के मालिक शेख शमीन का कहना है कि उनकी बिक्री में 60 फीसदी की गिरावट आई है। शेख का कहना है कि वे रोज का 25 से 30 किलो मीट खरीदते हैं, लेकिन इस अफवाह ही वजह से सिर्फ 8 किलो मीट ही इस्तेमाल हो पा रहा है।

वहीं एक रेस्टोरेंट के मालिक ने इस अफवाह को झूठ बताया है। उसका कहना है कि उनके ग्राहकों को उनपर पूरा विश्वास है। इतना ही नहीं वह खरीदने वाले मीट की गुणवता को रोज चेक करते हैं। 

20 टन कुत्तों व बिल्लियों का मीट  रेड में बरामद

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बुधवार को कोलकाता के राजाबाजार में करीब 20 टन कुत्तों व बिल्लियों का मीट रेड में बरामद किया गया था। जिसका बुरा प्रभाव कोलकाता की मीट मार्केट ही नहीं रेस्टोरेंट्स पर पड़ रहा है। कोलकाता पुलिस ने इस आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन का कहना है कि बरामद किए गए मीट को जांच के लिए भी भेज दिया गया है, इसलिए अभी किसी भी निष्कर्ष पर जाना ठीक नहीं होगा। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक कुत्ते व बिल्ली के मीट को सामान्य मीट के साथ मिलाकर फ्रीज में रखा गया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में इस विवादित मीट की सप्लाई हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed