फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO to be launched next moon LUPEX mission collaboration with Japan Aerospace Exploration Agency

India-Japan: जापानी अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से अगला चांद मिशन पूरा करेगा इसरो, तेज गति से चल रहा काम

Tue, 22 Aug 2023 05:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

भारत का चंद्रयान-3 अपने मिशन के आखिरी पड़ाव पर है। 23 तारीख को पूरे भारत की नजर इस ऐतिहासिक पल पर होंगी। इस बीच, इसरो अपने अगले संभावित चंद्रमा मिशन पर काम तेजी से कर रहा है।

विज्ञापन
ISRO to be launched next moon LUPEX mission collaboration with Japan Aerospace Exploration Agency
इसरो - फोटो : social media

विस्तार

भारत का चंद्रयान-3 अपने मिशन के आखिरी पड़ाव पर है। 23 तारीख को पूरे भारत की नजर इस ऐतिहासिक पल पर होंगी। इस बीच, इसरो अपने अगले संभावित चंद्रमा मिशन पर काम तेजी से कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसरो अपना अगला चंद्रमा मिशन जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से पूरा करेगा। 

विज्ञापन


जेएक्सए और इसरो रोवर और लैंडर पर कर रहे काम
इस मिशन का नाम लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन (LUPEX) है जो जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) और बेंगलुरु मुख्यालय वाली भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। जेएक्सए और इसरो रोवर और लैंडर विकसित कर रहे हैं। रोवर न केवल इसरो और जेएक्सए के उपकरणों को बल्कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के उपकरणों को भी ले जाएगा। 
विज्ञापन


इसरो ने एक बयान में कहा है कि एलयूपीईएक्स मिशन के लिए एक छोटे लैंडर के विकास पर भी चर्चा की गई। इसरो के एक अधिकारी के अनुसार, एलयूपीईएक्स मिशन को वर्ष 2025 में लॉन्च किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलयूपीईएक्स मिशन इसकी करेगा खोज
जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अनुसार लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन का उद्देश्य स्थायी गतिविधियों के लिए चंद्रमा पर आधार स्थापित करने के लिए चंद्र ध्रुवीय क्षेत्र की उपयुक्तता की खोज करना है। इसी के साथ इसका उद्देश्य चंद्रमा पर जल-बर्फ संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में ज्ञान प्राप्त करना, वाहन परिवहन और जीवित रहने के लिए चीजों के बारे में पता लगाना है।


कल चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान 3
चंद्रयान 3 चांद की सबसे नजदीक कक्षा में पहुंच गया है। चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर कल यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा। चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर कल लैंडिंग से दो घंटे पहले स्थिति का जायजा लेगा, अगर लैंडर लॉड्यूल की सेहत और चांद पर स्थिति सही नहीं रही तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक टाला जा सकता है। चंद्रयान 3 के लैंडिंग के अंतिम क्षण काफी अहम होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed