फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO develops mechanism which warns about cloud bursts

हिमालीय राज्यों को बादल फटने की घटनाओं से पूर्व मिल सकेगी चेतावनी

Mon, 28 Mar 2016 01:03 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 01:03 AM IST
सार

  • इसरो ने विकसित किया सूचना संग्रह का नया माडल
  • आपदा प्रबंधन क्षेत्र में पूर्व सूचनाओं के लिए विकसित हो रहा तंत्र

विज्ञापन
ISRO develops mechanism which warns about cloud bursts
मौसम - फोटो : AmarUjala

विस्तार

हिमालीय राज्यों को अब बादल फटने के बारे में पूर्व चेतावनी मिल सकेगी। इसरो ने इस बाबत सूचना संग्रह के लिए नया मॉडल विकसित किया है। प्रथम चरण में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इसका परीक्षण प्रयोग के तौर पर शुरू हो गया है। बाद में जम्मू कश्मीर में भी इसका परीक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारी वर्षा की भी पूर्व चेतावनी इसी मॉडल से प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के लिए सूचना का समृद्ध तंत्र विकसित करने के प्रयास में सफलता मिल रही है। इसरो इस बार अप्रैल में बर्फ पिघलने से पानी के प्रवाह के बारे में भी संबधित राज्यों को पूर्व चेतावनी देगा। हिम गलन प्रवाह की सूचनाएं अप्रैल से जून तक दी जाएंगी। अलकनंदा, भागीरथी, यमुना, सतलुज, व्यास, और चिनाब नदियों के लिए हिम गलन का प्रवाह अध्ययन के लिए मॉडल विकसित कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसरो के सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड में केदारनाथ हादसे के बाद से इसरो भारी वर्षा के कारण होने वाले भूस्खलन के बारे में पूर्व चेतावनी के लिए मॉडल विकसित करने के प्रयास में जुटा था। अब इसके लिए भी मॉडल विकसित हो चुका है। उत्तराखंड में गंगोत्री, बद्रीनाथ तथा केंदारनाथ तक जाने वाले मार्गों तथा पिथौरागढ़ -मालपा मार्ग में होने वाले भूस्खलन के लिए परीक्षणात्मक पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed