फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO clarifies that Chairman K Sivan does not have any personal social media account

सोशल मीडिया पर इसरो चेयरमैन सिवन के नाम पर चल रहे अकाउंट, एजेंसी ने बताया फर्जी

Mon, 09 Sep 2019 06:18 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 09 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
ISRO clarifies that Chairman K Sivan does not have any personal social media account
इसरो प्रमुख के सिवन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इसको चेयरमैन के सिवन का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है और के सिवन के नाम से चलाए जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा प्रचारित की जा रही जानकारियां विश्वसनीय नहीं हैं। इसरो ने यह स्पष्टीकरण तब दिया है जब सिवन के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए हैं। 

विज्ञापन


इसरो ने अपने बयान में कहा, 'चेयरमैन के सिवन के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अकाउंट संचालित हो रहे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि के सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे अकाउंट्स से साझा की जा रही जानकारियों की कोई विश्वसनीयता नहीं है।'  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इसरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट भी साझा किए। बता दें कि इसरो और इसरो चेयरमैन के सिवन के नाम पर ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अकाउंट सक्रिय हैं। इन अकाउंट से देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 से संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed