फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chief K Sivan video viral of traveling in Indigo flight economy class

इसरो प्रमुख सिवन का इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए वीडियो वायरल, जमकर हो रही तारीफ

Wed, 02 Oct 2019 06:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 02 Oct 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
ISRO chief K Sivan video viral of traveling in Indigo flight economy class
इसरो प्रमुख, के सिवन - फोटो : Twitter

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के प्रमुख के. सिवन का इकोनॉमी क्लास में सफर करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स इसरो चीफ सिवन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विमान में मौजूद एक यात्री ने इसरो चीफ का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया। वीडियो में सिवन इंडिगो की फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान क्रू मेंबर्स और साथी यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो चीफ सिवन ने बड़े सरल लहजे में केबिन क्रू व यात्रियों से हाथ मिलाया। उनके साथ सेल्फी भी ली। यूजर्स ने तारीफ करते हुए उन्हें देश का रियल हीरो बताया।


बता दें कि इसरो प्रमुख सिवन तमिलनाडु के कन्याकुमारी के एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता खेती करते थे। बचपन में उन्हें पढ़ाई पूरी करने के लिए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। 

उन्होंने इसरो ज्वाइन करने के बाद देश की अंतरिक्ष एजेंसी के लिए कई अहम प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई। सिवन ने आईआईटी भुवनेश्वर के दीक्षांत समारोह में छात्रों से कहा था कि मुझे कभी कोर्स और करियर चुनने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैं हमेशा उनके लिए मेहनत करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed