फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel-Iran Conflict: India decides to evacuate its nationals from Israel, News in Hindi

Israel-Iran Conflict: ईरान और इस्राइल वापस लाए जाएंगे भारतीय नागरिक, 'ऑपरेशन सिंधु' से होगी सुरक्षित वापसी

Thu, 19 Jun 2025 08:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

Israel-Iran Conflict: भारत सरकार ने इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को गंभीरता से लिया है। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत न केवल ईरान बल्कि इस्राइल से भी भारतीयों को सुरक्षित निकाला जाएगा। सभी भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे संयम बरतें, सतर्क रहें और दूतावास के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
Israel-Iran Conflict: India decides to evacuate its nationals from Israel, News in Hindi
भारतीय नागरिकों को इस्राइल से निकालेगा भारत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत सरकार ने इस्राइल में रह रहे अपने नागरिकों को वहां की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए निकालने का फैसला लिया है। ईरान और इस्राइल के बीच जारी टकराव के बीच भारत ने यह कदम उठाया है, ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


क्यों लिया गया यह फैसला?
इस फैसले की घोषणा तब हुई जब बुधवार को इस्राइल के बीयरशेबा इलाके में एक अस्पताल पर ईरान की ओर से मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने तय किया है कि जो भारतीय नागरिक इस्राइल छोड़ना चाहते हैं, उनकी वापसी का पूरा इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत का मिशन- 'ऑपरेशन सिंधु'
भारत सरकार ने इस मिशन का नाम 'ऑपरेशन सिंधु' रखा है। इस अभियान के तहत दो तरफ से काम होगा। जिसमें पहला कदम ईरान से भारतीयों की वापसी को लेकर है। चूंकि ईरान और इस्राइल दोनों में ही तनाव बढ़ा है, इसलिए भारत ईरान में भी फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरा कदम इस्राइल से भारतीयों की सुरक्षित निकासी है। इसके तहत जो भारतीय नागरिक इस्राइल में हैं और वहां से वापस भारत आना चाहते हैं, उनके लिए निकासी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - इस्राइल-ईरान तनाव: रूस ने अमेरिका को चेताया- दखल दिया तो होंगे गंभीर नतीजे; चीन ने की शांति की अपील

कैसे कराई जाएगी निकासी?
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, पहले जमीन के रास्ते से भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें हवाई मार्ग से भारत लाया जाएगा। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि, 'इस्राइल और ईरान के बीच हालिया घटनाओं को देखते हुए, भारत सरकार ने फैसला लिया है कि जो भारतीय नागरिक इस्राइल छोड़ना चाहते हैं, उन्हें वहां से निकाला जाएगा। उनकी यात्रा की व्यवस्था पहले जमीनी मार्ग और फिर हवाई मार्ग से की जाएगी।'

भारतीय दूतावास की चेतावनी और सहायता
इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने पहले ही कई बार सतर्कता बरतने की सलाह दी थी। अब फिर से भारतीय नागरिकों को कहा गया है कि वे सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। इस्राइल की चेतावनी प्रणाली पर नजर रखें। इसमें सबसे जरूरी ये है कि बिना जरूरत बाहर न निकलें। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वे लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं और हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Israel vs Iran: ईरान में TV प्रसारण हैक कर अशांति-हिंसा भड़काने की साजिश; इस्राइल में नेताओं को मिलीं धमकियां

पंजीकरण और संपर्क जानकारी
अगर आप या आपके परिजन इस्राइल में हैं और भारत लौटना चाहते हैं, तो आप नीचे लिखे संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं। 
  • भारतीय दूतावास वेबसाइट पर रजिस्टर करें। - (https://www.indembassyisrael.gov.in/indian_national_reg)
  • इन फोन नंबर पर संपर्क करें। +972 54-7520711 और +972 54-3278392
  • इन ईमेल आईडी पर ईमेल करें। cons1.telaviv@mea.gov.in व mailto:cons1.telaviv@mea.gov.in

सरकार का रुख: 'नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि'
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर जरूरी कदम उठाते रहेंगे।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed