फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   israel embassy blast jaish ul hind take responsibility of attack delhi police telegram messaging app terrorist

दिल्ली: आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने ली इस्रायली दूतावास के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी

Sun, 31 Jan 2021 01:36 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 31 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
israel embassy blast jaish ul hind take responsibility of attack delhi police telegram messaging app terrorist
इस्रायली दूतावास के बाहर हुआ धमाका (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

इस्राइली दूतावास के बाहर शुक्रवार को हुए बम धमाके की जिम्मेदारी जैश-उल-हिंद नामक आतंकी संगठन ने ली है। खुफिया एजेंसियों को टेलीग्राम पर संदेश भेजकर आतंकी संगठन ने बम धमाके कराने का दावा किया। दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां दावे की पुष्टि करने में जुट गई हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्ध ईरानी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी धमाके में ईरानी कनेक्शन से इनकार नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले, शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और एनएसजी की टीमें एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचीं और वहां की थ्रीडी मैपिंग कराने के साथ ही क्राइम सीन को दोहराकर देखा गया। पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा और स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। स्पेशल सेल के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने धमाके वाली जगह से एक बार फिर मिट्टी व घास के सैंपल लिए। पुलिस सूत्रों का दावा है कि विस्फोट के लिए आतंकियों ने अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेेमाल किया। मौके पर बैटरी के कुछ अंश भी पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि धमाके के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया, जिसमें हाई ग्रेड विस्फोटक का उपयोग किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले बॉल बियरिंग के हिस्से जमीन पर बिखरे पड़े मिले और विस्फोट का असर घटनास्थल के 20 से 25 मीटर के दायरे में महसूस किया गया।  
विज्ञापन


दिल्ली के वीआईपी सुरक्षा वाले लुटियन जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इस्राइल दूतावास के निकट शुक्रवार शाम को कम तीव्रता का विस्फोट हुआ था। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके से पहले कैब से उतरे थे संदिग्ध 
स्पेशल सेल आसपास मौजूद बंगलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में जुटी रही। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि धमाके से कुछ देर पहले कुठ संदिग्ध एक कैब में बैठकर वहां पहुंचे थे। दोनों ने पॉलीथिन में लिपटा हुआ सामान मौके पर डाला और चले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस अधिकारी घटना के चश्मदीदों की तलाश में भी जुटी है। शनिवार को पूरे इलाके में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाकर किसी अन्य जगह विस्फोटक नहीं रखे जाने की पुष्टि की गई। 

धमाकों की सीरीज का पहला ट्रेलर
सूत्रों के मुताबिक, बम धमाके की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद ने अपने संदेश में कहा है कि अल्लाह की मदद से अति सुरक्षित कहे जाने वाले स्थान पर घुसकर आईइडी धमाका कर पाए हैं। यह हमलों की सीरीज का पहला ट्रेलर है। आगे भारतीय शहरों को निशाना बनाकर सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का बदला लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां इस संदेश की भी जांच में जुट गई हैं।

अल कायदा भी शक के दायरे में 
पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने अल कायदा को भी शक के दायरे में रखा है। दरअसल, इस तरह के विस्फोट के लिए अल कायदा कुख्यात हैं। इसके अलावा 23 जनवरी को अल कायदा ने ई-मेल कर हमला करने की धमकी दी थी। इसे लेकर आईबी ने सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया था। अल कायदा ने कहा था कि येरुशलम कभी यहूदियों का नहीं हो सकता। इस पर मुसलमानों का हक है। अलकायदा ने इस्राइल समेत विश्व के कई देशों में हमला करने की धमकी दी थी।  

गुलाबी दुपट्टे में बम लाने का अंदेशा
पुलिस को धमाके वाली जगह से बॉल बियरिंग, एक जली हुई पॉलिथीन, बैटरी के कुछ अंश और आधा जला हुआ गुलाबी दुपट्टा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बम को इसी दुपट्टे में लपेटकर लाए थे। पुलिस ने दुपट्टा कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुपट्टे का कपड़ा भारत का है या विदेश का।

इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भारत रवाना
स्पेशल सेल के अधिकारी शनिवार सुबह इस्राइली दूतावास में गए थे। पुलिस ने वहां से पूरी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि इस्राइली खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी दिल्ली पुलिस और भारतीय एजेंसियों की मदद के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

एनआईए को सौंपी जाएगी जांच
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि धमाके की जांच दो से तीन दिन में एजेंसी को मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि यह दो देशों व उनसे द्विपक्षीय संबंधों से जुड़ा मामला है। ऐसे में जांच एनआईए को सौंपी जाएगी।



ऐसा कहा जा रहा है कि जानबूझकर इस्रायली दूतावास के पास बम धमाका किया गया है। कम तीव्रता वाला बम धमाका मसाला बम से किया गया है। ये बम प्लास्टिक वाली थम्स-अप की केन में रखा हुआ था। थम्स अप केन को पॉलिथीन में लपेटा हुआ था। 

यह भी पढ़ें- मोसाद करेगी इस्रायली दूतावास के बाहर धमाके की जांच, जानें इस खुफिया एजेंसी के बड़े कारनामे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया बम के अंदर बॉल वॉयरिंग की थीं। ऐसे में माना जा रहा है बम धमाका होने के बाद उससे निकली बॉल वॉयरिंग से कारों के शीशे टूटे हैं। जिस जगह बम धमाका हुआ था वहां से करीब 25 मीटर की दूरी पर तीनों कारें पार्क थी। बॉल वॉयरिंग से कारों के शीशे टूटे हैं। कारों के अंदर से कुछ बॉल वॉयरिंग मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed