{"_id":"5c655b59bdec2273960457a4","slug":"irs-s-wife-made-the-bihar-women-s-commission-office-an-orchard","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरएस की पत्नी ने बिहार महिला आयोग के दफ्तर को अखाड़ा बना दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआरएस की पत्नी ने बिहार महिला आयोग के दफ्तर को अखाड़ा बना दिया
Thu, 14 Feb 2019 07:02 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
बिहार महिला आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पटना के बिहार महिला आयोग के दफ्टर में इलाहाबाद के आईआरएस अधिकारी की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। दरअसल मामला ये है कि आईआरएस अधिकारी की पत्नी अर्पणा त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि बिहार राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सचिव श्वेता मिश्रा के साथ उनके पति का अवैध संबंध है।
विज्ञापन
इस मामले में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए महिला आयोग में बुलाया गया था। सुनवाई के दौरान ही अर्पणा त्रिपाठी ने श्वेता मिश्रा को जमीन पर पटक दिया और मारपीट शुरू हो गई। अर्पणा का आरोप है कि श्वेता मिश्रा अधिकारी हैं। इसलिए महिला आयोग श्वेता का पक्ष ले रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बिहार महिला आयोग की सदस्य निक्की हेम्ब्रम ने बताया कि सुनवाई के दौरान अर्पणा त्रिपाठी अचानक खड़ी हो गई और वहां रखा सामान फेंकने लगीं। फिर श्वेता मिश्रा को मारना शुरू कर दिया और महिला सुरक्षाकर्मी के समझाने पर भी नहीं मानीं और गाली-गलौज करने लगीं। इस मामले को लेकर महिला आयोग ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन