आईआरसीटीसी ने पेश किया पितृ पक्ष का स्पेशल पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां-कहां दर्शन की सुविधा मिलेगी
आईआरसीटीसी ने पितृ पक्ष को ध्यान में रखते हुए ये पैकेज पेश किया है, जिसमें यात्रियों को गया में पिंडदान, बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन, पूजा, बोधि वृक्ष के दर्शन, विष्णुपाद मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इतना ही नहीं पैकेज के तहत यात्रियों को वाराणसी के प्रसिध मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्री यहां गंगा घाट दर्शन और गंगा आरती का आनंद भी उठा सकते हैं।
कितना खर्च आएगा और क्या सुविधा होगी
इस पैकेज में यात्रियों के ठहरने और डिनर की सुविधा भी शामिल है। यात्रियों को थ्री स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, एसी टैक्सी के जरिए यात्रा, डिनर आदि की सुविधा मिलेगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 12,400 रुपए का पैकेज है। वहीं तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 9,200 रुपए का खर्च आएगा।
कैसे और कहां से कर सकते हैं बुकिंग
आईआरसीटीसी के चीफ रिजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पितृ पक्ष में यात्रियों के लिए विशेष पैकेज जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पैकेज के तहत यात्रियों को वाराणसी के घाट पर घूमाया भी जाएगा। यात्रियों को वाराणसी से गया एसी टैक्सी से ले जाया जाएगा। जहां वह पिंडदान, बोधि वृक्ष, विष्णुपाद मंदिर दर्शन आदि कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग इस पैकेस का लाभ उठाना चाहते हैं, वह गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय पर बुकिंग करवा सकते हैं। इसके साथ ही यात्री आईआरसीटीसी का वेबसाइट पर ऑनलाइन इसकी पुकिंग करवा सकते हैं।