{"_id":"5f62ea4fd05a9d619242fe22","slug":"irctc-has-ten-lac-rupees-as-refund-for-passengers-sue-to-cancellation-of-ticket-amid-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC: आईआरसीटीसी के पास दस लाख रुपये का रिफंड, कोरोना काल की टिकट बुकिंग लेकिन अब बैंक खाते बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IRCTC: आईआरसीटीसी के पास दस लाख रुपये का रिफंड, कोरोना काल की टिकट बुकिंग लेकिन अब बैंक खाते बंद
Thu, 17 Sep 2020 10:19 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से कभी ना रुकने वाली ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। ऐसा पहली ही बार हुआ होगा कि रेल मंत्रालय को ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा। ट्रेन का संचालन बंद करने के बाद आईआरसीटीसी के सामने अब एक और समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना काल के दौरान जितने टिकट कटाए थे, लोग उसका रिफंड लेने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) इस समय इसलिए ज्यादा परेशान है क्योंकि टिकट रद्द होने के बाद रिफंड लेने वाला कोई नहीं है। आईआरसीटीसी के पास मौजूदा समय में रद्द किए गए टिकटों के दस लाख रुपये से ज्यादा का रिफंड जमा है।
विज्ञापन
हालांकि आईआरसीटीसी लोगों से रिफंड वापस लेने का अनुरोध कर चुका है लेकिन कोई भी व्यक्ति अपना नया खाता देकर रिफंड वापस नहीं ले रहा है। इस बात की जानकारी बुधवार को एक सवाल के जवाब में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दी। आईआरसीटीसी के अधिकारी का कहना है कि जिन बैंक खातों से टिकट बुक कराए गए थे, वो बंद हो चुके हैं, जिसके बाद उन लोगों को रिफंड नहीं भेजा जा पा रहा है।
विज्ञापन
लोकसभा में कार्रवाई के दौरान रेलमंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि 22 मार्च से 12 अगस्त के बीच रेलवे ने 3,371.50 करोड़ रुपये यात्रियों को रिफंड के तौर पर वापस किए। ये टिकट 14 अप्रैल से पहले बुक किए गए थे।