फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran executes four convicted of espionage for Israel Iranian security forces

Iran: इस्राइल की तरफ से जासूसी करने के आरोप में चार लोगों को फांसी, पिछले साल सुनाई गई थी मौत की सजा

Mon, 29 Jan 2024 03:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Jan 2024 03:00 PM IST
सार

पिछले साल दिसंबर में एक व्यक्ति को मोसाद के साथ जरूरी जानकारी साझा करने के आरोप में फांसी दे दी गई थी। साल 2020 में ईरान ने एक व्यक्ति को साऊदी अरब और इस्राइल को जरूरी जानकारी लीक करने के आरोप में फांसी दी थी।

विज्ञापन
Iran executes four convicted of espionage for Israel Iranian security forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान ने इस्राइल की तरफ से जासूसी करने वाले चार आरोपियों को फांसी दे दी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि ईरान की न्यायपालिका ने इसकी जानकारी दी है। चारों आरोपियों को जुलाई 2022 में ईरानी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। पिछले साल सितंबर में उन्हें जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


ईरान में चार लोगों को फांसी
आरोपियों के ऊपर देश की सुरक्षा में खलल डालने के लिए आतंकी ग्रुप बनाने और उसका संचालन करने का भी आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पिछले महीने चार लोगों को फांसी दी थी, जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल थी। उनपर इस्राइल के मोसाद सुरक्षा बलों के साथ संपर्क रखने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


दिसंबर में भी एक व्यक्ति को मोसाद से जरूरी जानकारी साझा करने के आरोप में फांसी दे दी गई थी। साल 2020 में ईरान ने एक व्यक्ति को साऊदी अरब और इस्राइल को जरूरी जानकारी लीक करने के आरोप में फांसी दी थी। ईरान समय समय पर मोसाद के लिए जासूसी और पश्चिमी देशों के लिए खुफिया सेवाएं प्रदान करने के आरोप में अपने नागरिकों की गिरफ्तारी करता है। उनपर मुकदमा चलाता है और जांच कि रिपोर्ट भी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से ही ईरान और इस्राइल एक-दूसरे पर जासूसी करने का आरोप लगा रहे हैं। इस्राइल, ईरान को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है। ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इस्राइल लगातार सैन्य कार्रवाई करने की भी धमकी देता रहा है। हालांकि, ईरान ने हर कठोर आक्रमकता का जवाब देने की कसम खाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed