{"_id":"624cd28120894f3cf75e976c","slug":"ipcc-report-union-environment-minister-bhupendra-yadav-said-supports-india-approach-on-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीसीसी रिपोर्ट: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- जलवायु परिवर्तन पर भारत के दृष्टिकोण का समर्थन करती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईपीसीसी रिपोर्ट: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- जलवायु परिवर्तन पर भारत के दृष्टिकोण का समर्थन करती है
Wed, 06 Apr 2022 05:06 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:06 AM IST
सार
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि रिपोर्ट विकासशील देशों के लिए सार्वजनिक वित्त की जरूरत पर भारत के दृष्टिकोण का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना, विषय पर आईपीसीसी कार्य समूह-तीन की रिपोर्ट का स्वागत किया।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने पर संयुक्त राष्ट्र की अंतर सरकारी समिति (आईपीसीसी) की ताजा रिपोर्ट जलवायु कार्रवाई और सतत विकास में सभी स्तरों पर समानता को लेकर भारत के रुख को सही ठहराती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रिपोर्ट विकासशील देशों के लिए सार्वजनिक वित्त की जरूरत पर भारत के दृष्टिकोण का पूरा समर्थन करती है। यादव ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना, विषय पर आईपीसीसी कार्य समूह-तीन की सोमवार को जारी रिपोर्ट का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आईपीसीसी रिपोर्ट गहन और तत्काल वैश्विक उत्सर्जन में कमी की आवश्यकता को रेखांकित करती है। जलवायु कार्रवाई व सतत विकास में सभी स्तरों पर समानता पर भारत के जोर देने को सही ठहराती है।
विज्ञापन