फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IOR Defence Minister Conclave, Rajnath singh says, indian Navy successfully evacuated about 4000 Indian nationals from the region under Operation ‘Samudra Setu’ undertaken during the Coronavirus pandemic

IOR रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में बोले राजनाथ- भारत अपने पड़ोसियों की सहायता के लिए हमेशा तैयार

Thu, 04 Feb 2021 04:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Feb 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
IOR Defence Minister Conclave, Rajnath singh says, indian Navy successfully evacuated about 4000 Indian nationals from the region under Operation ‘Samudra Setu’ undertaken during the Coronavirus pandemic
राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को बंगलूरू में आयोजित हिंद महासागर क्षेत्र के सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन का मुख्य विषय इस बार हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि करना था। इस सम्मेलन में अन्य देशों के रक्षा मंत्री भी शामिल थे।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत पड़ोसी देशों के साथ मिलकर सामूहिक समुद्री क्षमता के निर्माण के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसियों की समुद्री सहायता के लिए प्रयासरत रहते हैं। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है। अभी सबसे बड़ा लक्ष्य विकास और समृद्धि के हमारे साझा सपने को हकीकत में बदलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक भारत का संबंध है, हम हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल सक्रिय हैं।


उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र संसाधनों के एक निरंतर स्रोत के रूप में कार्य करता है, विशेष रूप से मत्स्य पालन, जलीय कृषि, महासागर ऊर्जा, समुद्र-बिस्तर खनन और खनिजों के क्षेत्र में। यह समुद्री पर्यटन और शिपिंग गतिविधियों को विकसित करने के लिए जबरदस्त आर्थिक अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed