फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interpol Red Corner Notice Sought Against Vijay Mallya By Enforcement Directorate

बढ़ सकती है माल्या की मुश्किलें, रेड कॉर्नर नोटिस भेजने की तैयारी

Thu, 12 May 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
Interpol Red Corner Notice Sought Against Vijay Mallya By Enforcement Directorate

उद्योगपति विजय माल्‍या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक विजय माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी हो चुकी है। सीबीआई ने इंटरपोट से विजय माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भारतीय बैंको के करोड़ों रुपये के कर्जदार विजय माल्या के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील की थी। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि ईडी की अपील का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा है कि हम अगले कदम के लिए ईडी की सलाह का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


माल्या को लगातार नोटिस भेजे जाने के बावजूद वे पेशी पर नहीं आए। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा। बात दें कि रेड कार्नर नोटिस अंतरराष्ट्रीय जगत में वारंट के समान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि बीते बुधवार को भारत सरकार ने करोड़ों रुपए के लोन मामले में औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार से विजय माल्या को भारत को निर्वासित करने का आग्रह किया था। भारत की अपील को ब्रिटेन ने नकार दिया था। ब्रिटेन का कहना था कि उनके देश के कानून के मुताबिक विजय माल्या को देश से निर्वासित नहीं किया जा सकता है।

वहीं ब्रिटेन ने साफ कहा कि माल्या को बुलाने के लिए भारत को प्रत्यर्पण कानून के तहत कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं ब्रिटेन ने यह भी कहा क‌ि इस पूरे मामले में वह पूरी तरह से भारत का सहयोग करेगा।


बता दें कि विजय माल्या पर भारतीय बैंको का 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है।माल्या बीते 2 मार्च को भारत छोड़ लंदन फरार हो गए। कई नोटिस देने के बावजूद भी वे मामले की जांच में पेश नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed