फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interpol issues NCB first Silver Notice against Dubai-based Indian drug smuggler

NCB: इंटरपोल ने दुबई में बैठे भारतीय ड्रग तस्कर के खिलाफ जारी किया पहला सिल्वर नोटिस, एनसीबी ने दी जानकारी

Thu, 04 Sep 2025 09:30 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 09:30 PM IST
सार

एनसीबी ने बताया कि इंटरपोल ने दुबई में बैठे भारतीय ड्रग तस्कर पवन ठाकुर के खिलाफ पहला 'सिल्वर नोटिस' जारी किया है। एनसीबी ने कहा कि ठाकुर एक भगोड़ा है। वह पिछले नवंबर में दिल्ली में जब्त कोकीन के आयात, निर्यात और तस्करी का 'मास्टरमाइंड' है। 

विज्ञापन
Interpol issues NCB first Silver Notice against Dubai-based Indian drug smuggler
एनसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि वैश्विक पुलिस निकाय इंटरपोल ने दुबई में रह रहे भारतीय ड्रग तस्कर पवन ठाकुर के खिलाफ पहला 'सिल्वर नोटिस' जारी किया है। ठाकुर एनसीबी के उस मामले में वांछित है, जिसमें नवंबर 2024 में दिल्ली से 82 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई थी। 

विज्ञापन


एजेंसी ने बयान में कहा, 'एनसीबी ने इंटरपोल के साथ मिलकर पवन ठाकुर नाम के एक आरोपी के खिलाफ पहला सिल्वर नोटिस सफलतापूर्वक जारी किया है।' एनसीबी ने कहा कि ठाकुर एक भगोड़ा है। वह पिछले नवंबर में दिल्ली में जब्त कोकीन के आयात, निर्यात और तस्करी का 'मास्टरमाइंड' है। एनसीबी ने बताया कि पवन ने भारत के एक बंदरगाह से यह खेप मंगवाई और फिर सड़क के रास्ते दिल्ली पहुंचाने का इंतजाम किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST: 'जीएसटी दरों में कटौती से राज्यों को नुकसान'; ओवैसी बोले- उन्हें मुआवजा दें या उपकर के दायरे में लाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई और दिल्ली से हवाला नेटवर्क चलाता है ठाकुर
एनसीबी ने बताया कि पवन ठाकुर के सहयोगी दिल्ली में प्रतिबंधित माल के भंडारण और रख-रखाव का प्रबंधन करते थे। पवन खुद बीच-बीच में लोगों के बीच तालमेल बैठाकर सप्लाई सुनिश्चित करता था। एनसीबी ने आरोप लगाया कि ठाकुर दुबई और दिल्ली से हवाला नेटवर्क चलाता है। वह नशे के धंधे से कमाए गए पैसे को अपने सहयोगियों के जरिये वैध वित्तीय व्यवस्था में खपा देता है।


साल 2019 से दुबई में रह रहा पवन
एनसीबी ने बताया कि फिलहाल ठाकुर दुबई में रह रहा है और वहीं से ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग का अपना नेटवर्क चला रहा है। एनसीबी ने दिल्ली की एक अदालत में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, वह साल 2019 से दुबई में रह रहा है।

ये भी पढ़ें: Politics: 'केंद्र कभी US तो कभी चीन के सामने गिड़गिड़ा रहा', ममता ने विदेशी अधिनियम को बताया चुनावी हथकंडा

क्या है सिल्वर नोटिस
इंटरपोल ने जनवरी 2024 से 'सिल्वर नोटिस' की शुरुआत की है। यह इंटरपोल के आठ रंगीन नोटिसों में से एक है। इसका मकसद भगोड़ों की संपत्तियों और अपराध से कमाई गई संपत्ति को पहचानना, ढूंढना और ट्रैक करना है। वैश्विक पुलिस निकाय इंटरपोल इस नोटिस को अभी 52 देशों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चला रहा है, जिसमें भारत भी शामिल है। यह अभ्यास नवंबर 2024 तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed