फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   international yoga day world record on youtube 1nclude 130 countries

Yoga Day: यूट्यूब पर बना विश्व रिकॉर्ड, 130 से अधिक देशों के योग साधकों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Sun, 14 Jun 2026 11:00 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Jun 2026 11:00 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और हैबिल्ड ने संयुक्त रूप से एक वैश्विक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया है। इस इवेंट से कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। 

विज्ञापन
international yoga day world record on youtube 1nclude 130 countries
योग दिवस की तैयारियां जारी - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत रविवार को आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और हैबिल्ड के संयुक्त तत्वावधान में एक ऐतिहासिक वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूट्यूब लाइव योग सत्र के लिए 'सबसे अधिक दर्शकों' का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना था, जिसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया।
विज्ञापन


ऑनलाइन योग में भारत का नया कीर्तिमान, अपने ही विश्व रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के बीच भारत ने ऑनलाइन योग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। देश ने अपने ही पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक बार फिर वैश्विक स्तर पर योग की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण दिया है। 14 जून को आयोजित वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम को 4.30 लाख से अधिक लोगों ने देखा और उसमें भागीदारी की। यह संख्या वर्ष 2024 में बने रिकॉर्ड की तुलना में लगभग दोगुनी रही।
विज्ञापन






दुनियाभर के साधक जुड़े
सुबह 6:15 बजे से शुरू हुए इस ऑनलाइन योग सत्र में दुनिया भर के योग साधक और वेलनेस से जुड़े लोग एक डिजिटल मंच पर एकत्र हुए। आयुष मंत्रालय के अनुसार 130 से अधिक देशों से प्रतिभागी जुड़े, जिससे यह अब तक के सबसे बड़े वैश्विक डिजिटल योग आयोजनों में शामिल हो गया। आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के आवास पर भी ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रतापराव ने कहा की यह पहल योग की वैश्विक स्वीकार्यता और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण में उसकी भूमिका को रेखांकित करती है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि ऐसी जीवनशैली है जो भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषाई सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने की क्षमता रखती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed