फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International women's day Live Update : President kovind pm modi greetings and best wishes to women achievement gender justice empowerment

नारी शक्ति को सलाम : राष्ट्रपति और पीएम ने दी शुभकामनाएं, मोदी बोले- आपकी उपलब्ध्यिों पर देश को गर्व

Mon, 08 Mar 2021 10:35 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 08 Mar 2021 10:35 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम नारी से नारायणी बनने तक की यात्रा कर हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी महिला शक्ति को सलाम किया है। यहां जानें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी सभी अपडेट...

विज्ञापन
International women's day Live Update : President kovind pm modi greetings and best wishes  to women achievement gender justice empowerment
समाज के लिए मिसाल बनी मुरादाबाद की प्रगति  - फोटो : ANI

विस्तार

आज महिलाएं धरती से लेकर आसमान, सुरक्षा से लेकर न्याय करने, बच्चों की चोट पर मरहम लगाने से लेकर बड़ी-बड़ी सर्जरी करने, घर से लेकर कंपनी और देश की सत्ता संभालने तक के हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम नारी से नारायणी बनने तक की यात्रा कर हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी महिला शक्ति को सलाम किया है। यहां जानें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी सभी अपडेट...

विज्ञापन



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

विज्ञापन
 

नारी शक्ति के लिए काम करना हमारी सरकार का सम्मान : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम! देश के हर एक क्षेत्र में महिलाओं ने बुलंदियों को छुआ है। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।''

यूपी में मिशन शक्ति का शुभारंभ :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।

महिलाओं के लिए सम्मान की चाह : शिवराज
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल में महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनके साथ झाड़ू भी लगाई।शिवराज सिंह ने कहा, ''मुझे खुशी है कि मैंने दिन की शुरुआत सफाई कर्मी बहनों के साथ की। जब मैंने उनसे पूछा कि महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए, तो उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि पहली चीज सम्मान होना चाहिए। महिलाओं की सबसे बड़ी चाह सम्मान की है।''


नोएडा में महिलाओं के लिए पिंक मैराथन 
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नोएडा अथॉरिटी ने नोएडा स्टेडियम में महिलाओं के लिए पिंक मैराथन आयोजित की।
 

समाज के लिए मिसाल बनी मुरादाबाद की प्रगति 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की प्रगति पूरे समाज के सामने एक मिसाल पेश कर रही हैं। वर्ष 2010 में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से अपने दोनों हाथ गंवाने के बाद आज वो ना सिर्फ आम लोगों की तरह अपने सारे काम खुद करती हैं बल्कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाती भी हैं। प्रगति ने कहा कि किसी भी महिला को कभी खुद को किसी से कम नहीं समझना चाहिए। मैं अपना सारा काम खुद करती हूं। मैं ट्यूशन पढ़ाती हूं और अपना सारा खर्च खुद उठाती हूं। मैं एक शिक्षिका बनना चाहती हूं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed