फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   International Tour closed of IIT Kanpur students

आईआईटी कानपुर के छात्रों का इंटरनेशनल टूर बंद

Fri, 01 Apr 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
International Tour closed of IIT Kanpur students

आर्थिक संकटों से घिरे आईआईटी कानपुर ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) स्टूडेंटों का इंटरनेशनल टूर बंद कर दिया है। अब आईआईटी के खर्च पर स्टूडेंट विदेश जाकर पढ़ाई या फिर रिसर्च नहीं कर सकेंगे। सबको अपने खर्च पर जाना-रहना-खाना होगा। अभी तक स्टूडेंटों को आईआईटी कानपुर आर्थिक सहायता मुहैया कराता था।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी कानपुर के सालाना बजट में करीब 70 करोड़ रुपये की कटौती कर दी है। इससे आर्थिक संकट गहरा गया है। इंटरनेशनल हॉस्टल सहित तमाम भवनों का निर्माण कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन


पठन-पाठन और रिसर्च का काम भी प्रभावित है। आईआईटी प्रशासन ने स्टूडेंट, शिक्षक और कर्मचारियों के खर्चों में भी कटौती की है। सबसे पहले स्टूडेंटों का इंटरनेशनल टूर रोका गया है। इसके तहत बीटेक (चार साल के दौरान) करने वाले हर स्टूडेंट को 50 हजार रुपये दिए जाते थे लेकिन मार्च 2016 से यह धनराशि देने का सिलसिला बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं शिक्षक और कर्मचारियों को भी झटका लगा है। इन सबको बच्चे की पढ़ाई के लिए सालाना 15 हजार रुपये मिलते थे। पहले चरण में 40 वरिष्ठ शिक्षकों के बच्चों की पढ़ाई के बिल रोके जाने की सूचना है। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि इस मद में सालाना एक करोड़ रुपये का खर्च किया जाता है। 


''खर्च में कटौती की कवायद चल रही है। इसके दायरे में स्टूडेंट, शिक्षक और कर्मचारी आएंगे''। - प्रो. एके चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर आईआईटी कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed