फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International smuggler gang caught with drugs worth 100 million rupees

सौ करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह दबोचा

Sun, 15 Dec 2019 02:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Dec 2019 02:11 AM IST
सार

  • दिल्ली समेत पांच राज्यों और आधा दर्जन देशों में फैला नेटवर्क
  • नौ में चार तस्कर विदेशी, 1300 करोड़ के ड्रग्स की मिली जानकारी

विज्ञापन
International smuggler gang caught with drugs worth 100 million rupees
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रेल ब्यूरो (एनसीबी) ने सौ करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एनसीबी ने शुक्रवार को गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें पांच भारतीय और चार विदेशी हैं।

विज्ञापन


इसका जाल देश में दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों समेत पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में फैला हुआ था, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  इस गिरोह की जड़ें ऑस्ट्रेेलिया, कनाडा, श्रीलंका, मलयेशिया और नाइजीरिया में मौजूद हैं।
विज्ञापन


एनसीबी की तरफ से शनिवार को बताया गया कि गिरोह के सदस्यों से ऑस्ट्रेलिया में छिपाई गई करीब 1300 करोड़ रुपये की ड्रग्स के ठिकानों की भी जानकारी मिली है, जिसे वहां के अधिकारियों के साथ साझा किया जा रहा है। एनसीबी के मुताबिक, गिरफ्तार तस्करों में एक अमेरिकी, दो नाइजीरियाई और एक इंडोनेशियाई मूल का व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यूरो ने इनकी रेकी पर भारत में 20 किलो कोकीन पकड़ी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 100 करोड़ रुपये कीमत है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में 55 किलो कोकीन और 200 किलो मेथामफेटामाइन के स्रोतों का पता लगाया है।


इस पूरे ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये गिरोह भारत का इस्तेमाल कोकीन के भंडारण केंद्र के तौर पर करता था और फिर यहां से यह कोकीन अन्य देशों में सप्लाई की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed