{"_id":"5d1ec0ed8ebc3e3cb8143d4d","slug":"inter-caste-couple-murdered-by-unidentified-group-of-people-in-thoothukudi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजातीय विवाह करने की मिली सजा, गर्भवती पत्नी और पति को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरजातीय विवाह करने की मिली सजा, गर्भवती पत्नी और पति को उतारा मौत के घाट
Fri, 05 Jul 2019 08:45 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतुकुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतुकुड़ी
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
सोलाईराजन-ज्योति
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के तूतुकुड़ी जिले में गुरुवार को अज्ञात लोगों के समूह ने एक जोड़े की हत्या कर दी है। जोड़े ने अतंरजातीय विवाह किया था। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह हेट क्राइम है। हत्या के समय महिला तीन महीने की गर्भवती थी। यदि पुलिस का घटना को हेट क्राइम कहना सही है तो यह एक हफ्ते के अंदर दूसरी घटना होगी। इससे पहले कोयंबटूर में एक अतंरजातीय जोड़े की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
तूतुकुड़ी के कुलाथूर की पुलिस ने पीड़ितों की पहचान 24 साल के सोलाईराजन और 21 साल की ज्योति के तौर पर की है। दोनों दिहाड़ी मजदूर थे। पुलिस ने कहा, 'सोलाईराजन परायर समुदाय से ताल्लुक रखता था और उसे पल्लर समुदाय की लड़की ज्योति से प्यार हो गया। चूकिं दोनों नमक की फैक्ट्री में साथ काम करते थे तो उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। ज्योति के परिवारवालों ने शादी का विरोध किया। जिसके बाद अप्रैल में उसने घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी से शादी कर ली। लड़के के परिजनों को शादी से कोई ऐतराज नहीं था। उन्होंने जोड़े को स्वीकार कर लिया।'
विज्ञापन
Tamil Nadu: Solairajan and his pregnant wife Jothi were hacked to death by a group of people yesterday in Thoothukudi allegedly over their intercaste marriage. The father of the girl has been arrested. pic.twitter.com/V8LgOKhCcg
— ANI (@ANI) July 5, 2019
विज्ञापन
शाम को तूतुकुड़ी पुलिस ने ज्योति के पिता अलागर को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस को लगता है कि दोनों की हत्या में अलागर का हाथ है। सोलाईराजन के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना तब सामने आई जब जोड़ा गुरुवार सुबह दिखाई नहीं दिया और उनके घर का दरवाजा बंद था। सोलाईराजन की मां मुत्थूमारी के साथ पड़ोसियों ने मिलकर जबरन दरवाजा खोला।
मुत्थूमारी की बहन करपागम ने कहा, 'जब हमने दरवाजा खोला तो हम यह देखकर हैरान रह गए कि जोड़ा खून से लथपथ पड़ा था। उनके शरीर पर जगह-जगह चाकू के निशान थे।' पुलिस का मानना है कि इस दोहरे हत्याकांड को लोगों के एक समूह ने बुधवार की देर रात को अंजाम दिया है।
तूतुकुड़ी के पुलिस अधीक्षक अरुण बालगोपालन ने कहा, 'घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों का समूह मौके से फरार हो गया। हमें पता चला है कि लड़की के माता-पिता शादी के खिलाफ थे। इसलिए हमें शक है कि यह हेट क्राइम का मामला है।' शवों को पोस्टमार्टम के लिए तूतुकुड़ी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है।