फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Insurance companies have no claimant of Rs 15,167 crore

बीमा कंपनियों के पास पड़े 15,167 करोड़ रुपये का कोई दावेदार नहीं

Mon, 30 Jul 2018 04:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
Insurance companies have no claimant of Rs 15,167 crore

पॉलिसीधारकों की लगभग 15,167 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली राशि 23 बीमा कंपनियों के पास है। भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को पहचान कर राशि पॉलिसीधारकों या लाभार्थियों तक पहुंचाने को कहा है। हर बीमा कंपनी में पॉलिसीधारकों की योजना राशि की सुरक्षा के साथ ही समय पर राशि मिलने पर निगरानी की जिम्मेदारी एक बोर्ड स्तरीय समिति को सौंपी जाती है। समिति उपभोक्ता सेवा की मानक प्रक्रिया के रूप में बीमा कंपनियों द्वारा बिना दावे वाली राशि को घटाने के लिए उठाए कदमों पर भी निगरानी रखती है।   

विज्ञापन


बीमा कंपनियां अपनी वेबसइट पर दें सर्च की सुविधा

इरडा ने बीमा कंपनियों को अपनी-अपनी वेबसाइट पर पॉलिसीधारकों या लाभार्थियों या उनके आश्रितों के लिए सर्च की सुविधा देने को कहा है। इससे वे पता कर सकेंगे कि उनकी राशि संबंधित बीमा कंपनी के पास बिना दावे के तो नहीं पड़ी है। 
विज्ञापन


हर छमाही अपडेट करें बिना दावे वाली बीमा राशि

बीमा नियामक ने कंपनियों से कहा है कि सर्च के विकल्प में पॉलिसी नंबर, पैन, नाम, जन्मतिथि या आधार नंबर डालने पर ही पॉलिसीधारकों या लाभार्थियों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा होनी चाहिए। इरडा ने कहा है कि सभी बीमा प्रदाता हर छमाही बिना दावे वाली राशि की जानकारी को अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बीमा कंपनियों के पास पड़ी है राशि

एलआईसी 10,509 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस 807.4 करोड़ रुपये
रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस 696.12 करोड़ रुपये
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 678.59 करोड़ रुपये
एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस 659.3 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed