{"_id":"5cd39906bdec220783607c21","slug":"ins-viraat-rajeev-gandhi-secret-holiday-on-bangaram-island-with-amithah-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INS विराट पर कब, कहां और किन-किन लोगों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे राजीव गांधी, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INS विराट पर कब, कहां और किन-किन लोगों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे राजीव गांधी, जानिए पूरा मामला
Thu, 09 May 2019 10:45 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 09 May 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
INS Viraat
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'जो लोग आज कह रहे हैं कि सेना किसी की जागीर नहीं है, उसी परिवार के लोगों ने आईएनएस विराट को प्राइवेट टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था।'
Trending Videos
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
मोदी ने कहा कि आईएनएस विराट समुद्र की रखवाली के लिए तैनात था, लेकिन उसका इस्तेमाल राजीव गांधी, उनके परिवार और ससुरालवालों को एक द्वीप पर छुट्टियों के लिए ले जाने के लिए किया गया। पूरे कुनबे को लेकर आईएनएस विराट खास द्वीप पर 10 दिन तक रुका रहा।
rajiv gandhi
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, नौसेना के जवानों व एक हेलीकॉप्टर को भी उनकी सेवा में लगाया गया। क्या विदेशी लोगों को युद्धपोत पर ले जाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया था?
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने गांधी परिवार की जिस छुट्टी की जिक्र किया उसके बारे में उस समय इंडिया टुडे में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। जिसमें आईएनएस विराट पर राजीव गांधी के परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने का जिक्र है। उस वक्त भी तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आईएनएस विराट जैसे वॉरशिप का इस्तेमाल करने को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन
राजीव गांधी
कब गए थे छुट्टियां मनाने
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1987 में नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ एक खूबसूरत द्वीप पर छुट्टियां मनाने गए थे। जहां वे 10 दिन रहे।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1987 में नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ एक खूबसूरत द्वीप पर छुट्टियां मनाने गए थे। जहां वे 10 दिन रहे।