फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Explosion on INS Ranvir in Mumbai Naval Dockyard, 3 Naval Personnel Died and Several Injured News Updates In Hindi

Blast on INS Ranvir: मुंबई नौसेना डॉकयार्ड पर आईएनएस रणवीर में विस्फोट, तीन सैनिकों की जान गई

Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
सार

नौसेना के मुंबई स्थित डॉकयार्ड पर एक विस्फोट में तीन नौसैनिकों की जान चली गई। यह जल्द ही बेस पोर्ट पर पहुंचने वाला था।

विज्ञापन
Explosion on INS Ranvir in Mumbai Naval Dockyard, 3 Naval Personnel Died and Several Injured News Updates In Hindi
INS Ranvir - फोटो : Twitter

विस्तार

मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड पर मंगलवार को एक हादसा हो गया जिसमें नौसेना के तीन नौसैनिकों की जान चली गई। यह हादसा आईएनएस रणवीर पर हुआ जिसके आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार विस्फोट होते ही जहाज के कर्मचारियों ने स्थिति को काबू में लाने की कोशिश शुरू कर दी।

विज्ञापन


दुर्घटना में कोई खास भौतिक नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आज  नौसेना डॉकयार्ड पर दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। आईएनएस के एक इंटर्नल कंपार्टमेंट में विस्फोट होने से नौसेना के तीन जवानों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जल्द ही बेस पर पहुंचने वाला था
नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और यह जल्द ही बेस पोर्ट पर पहुंचने वाला था। जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना की ओर से इस विस्फोट के कारणों की जांच करने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जवानों के घायल होने की सूचना
आईएनएस रणवीर मूलतः पूर्वी तट (वाइजैग) पर तैनात रहनेवाला युद्धपोत है। यह नवंबर 2021 से मुंबई में था और जल्दी ही इसकी वापसी होनी थी। मंगलवार शाम अचानक इसके अंदरूनी हिस्से में विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से तीन नौसैनिक मारे गए। इसके अलावा 11 जवानों के घायल होने की सूचना है।


रक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक विस्फोट के तुरंत बाद पोत पर मौजूद क्रू सदस्यों ने पहुंचकर विस्फोट के कारण लगी आग पर काबू पा लिया, जिसके कारण पोत को अधिक नुकसान से बचा लिया गया। नौसेना सूत्रों का कहना है कि पोत पर सुसज्जित हथियार और विस्फोटक भी इस हादसे से सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed