फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inflation shock to common man due to festival season why are prices of these fruits vegetables increasing

Price Hike: त्योहार सीजन से पहले जनता को महंगाई का झटका, क्यों सब्जियों के साथ तेजी से बढ़ रहे इन फलों के दाम?

Thu, 05 Sep 2024 02:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

दरअसल, कई राज्यों में फलों के दाम डिमांड और मांग में अंतर आने की वजह से बढ़ रहे है। बारिश और खराब मौसम भी दाम बढ़ने की एक वजह बताई जा रही है।

विज्ञापन
Inflation shock to common man due to festival season why are prices of these fruits vegetables increasing
Price Hike - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में गणेश चतुर्थी से त्योहारों की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में मंडियों में सब्जियों के अब फलों के दामों में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। इन दिनों सबसे ज्यादा रेट केले के बढ़े हुए है। कई राज्यों में केले दाम पहुंचे 100 से 120 रुपए प्रति किलो पहुंच गए है। राजधानी में केले के दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। सेब के दाम में भी 20 फीसदी तक रेट बढ़ गए है। व्यापारियों का मानना है कि, त्योहारी सीजन में फल की मांग बढ़ जाती है। इससे कीमतों में तेजी आ जाती है। आने वाले दिनों में फलों की कीमत में और इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, कई राज्यों में फलों के दाम डिमांड और मांग में अंतर आने की वजह से बढ़ रहे है। बारिश और खराब मौसम भी दाम बढ़ने की एक वजह बताई जा रही है। नई दिल्ली आजादपुर मंडी फल सब्जी एसोसिएशन के सदस्य पंडित मनोज मिश्रा का कहना है कि,इन दिनों मौसम की वजह से सब्जी और फलों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है तो कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति है। ऐसे में  फल और सब्जियों के भरे हुए ट्रक देरी से मंडियों में पहुंच रहे हैं। इसके चलते बाजार में छोटी मंडियों में फलों और सब्जियों की सप्लाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से फलों के दाम तेजी से बढ़ रहे है। अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमत और भी अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ वीके.दास का कहना है कि, केले की बुवाई के मौसम के दौरान कम बारिश हुई थी। इससे कई राज्यों में फसल का हिस्सा बर्बाद हो गया था। बाकि जो फसल बची हुई थी उसे भारी बारिश ने बर्बाद कर दिया। इसके चलते केले उत्पादन में गिरावट आई है। देश में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश का स्थान है। कर्नाटक-महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जो फसल बची हुई थी वह लगातार बारिश के कारण फलो पर लाल और काले धब्बे पड़ने लगे हैं जिससे केले के खरीदार भी कम हो गए हैं। दक्षिण भारत के राज्यों में केले के दाम आसमान छू रहे है। थोक बाजार में येलक्की किस्म का केला 100-110 रुपये प्रति किलो और रोबस्टा किस्म 40-60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खुदरा बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर येलक्की की कीमत 150-180 रुपये प्रति किलो के बीच है, जबकि रोबस्टा की कीमत 50-60 रुपये प्रति किलो है।


इधर, फल और सब्जियों की बढ़ती कीमत की वजह से ग्राहक अब पहले के मुकाबले कम खरीदारी कर रहे हैं। आजादपुर मंडी के फल कारोबारियों का कहना है कि, कुछ सब्जियों के अलावा फलों में केले और सेब के दाम तेजी से बढ़ रहे है। नवरात्र में फलों के दाम और तेजी से बढ़ सकते हैं। लोगों का कहना है कि सप्ताह भर पहले तक फलों की कीमत सामान्य थी, लेकिन जन्माष्टमी के नजदीक आते ही कीमतों में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के अलावा फलों के दाम में तेजी ज्यादा नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed