फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Infiltration attempt Smugglers were trying to enter from Bangladeshi border two killed in BSF action

घुसपैठ की कोशिश: बांग्लादेशी सीमा से घुसने की कोशिश कर रहे थे तस्कर, बीएसएफ की कार्रवाई में दो की मौत 

Mon, 30 Aug 2021 03:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Aug 2021 03:43 PM IST
सार

18 से 20 बांग्लादेशी तस्करों का समूह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में था, जिस समय यह वारदात हुई बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। उनकी ओर से हमला करने के बाद जवानों ने आत्मसुरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें दो बांग्लादेशियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Infiltration attempt Smugglers were trying to enter from Bangladeshi border two killed in BSF action
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर देर रात तनातनी हो गई। दरअसल, बांग्लादेश की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो तस्करों को बीएसएफ ने मार गिराया। बीएसएफ की ओर से सोमवार को जारी किए गए बयान में बताया गया कि चांगड़ाबांधा चेक पोस्ट के पास तस्करों ने गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।  

विज्ञापन


18 से 20 तस्कर कर रहे थे घुसपैठ की कोशिश 
जानकारी के मुताबिक, 18 से 20 बांग्लादेशी तस्करों का समूह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में था, जिस समय यह वारदात हुई बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। उनकी ओर से हमला करने के बाद जवानों ने आत्मसुरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें दो बांग्लादेशियों की मौत हो गई। बीएसएफ की ओर से बताया गया कि बांग्लादेशी तस्करों के शवों को खोजने के लिए भारत की सीमा के 100 मीटर अंदर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसकी जानकारी बीजीबी सीमा गार्ड बांग्लादेश को दे दी गई है और कड़ा विरोध भी दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed