{"_id":"6179119bb9885079a718ebb4","slug":"infantry-day-2021-air-marshal-amit-dev-said-pok-will-join-this-part-of-kashmir-and-we-will-have-whole-kashmir-in-yrs-to-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"Infantry Day 2021: पीओके को लेकर रहेंगे, एयर मार्शल अमित देव बोले- एक दिन पूरा कश्मीर होगा भारत का हिस्सा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Infantry Day 2021: पीओके को लेकर रहेंगे, एयर मार्शल अमित देव बोले- एक दिन पूरा कश्मीर होगा भारत का हिस्सा
Wed, 27 Oct 2021 02:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:15 PM IST
सार
वायु सेना अधिकारी अमित देव ने कहा कि मुझे यकीन है कि पीओके भी एक दिन कश्मीर का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
एयर मार्शल अमित देव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना आज इन्फेंट्री डे मना रही है। इसी दिन यानी 27 अक्तूबर 1947 को पहली बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कश्मीर में जंग की शुरुआत की थी और पूरे कश्मीर को पाकिस्तान और कबायलियों के हाथों से जाने से बचाया था। इस विशेष मौके पर वायु सेना की पश्चिमी कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल अमित देव ने जवानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
वायु सेना अधिकारी अमित देव ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर को हड़पने के लिए कई अभियान चलाए, लेकिन हमारी सेना ने कश्मीर को कभी पाकिस्तान के हाथ में जाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना व थल सेना ने बडगाम अभियान किया था। सिर्फ यही नहीं भारतीय सेना ने कई ऐसे छोटे-छोटे अभियान चलाए हैं, जिससे कश्मीर की सुरक्षा हुई है और कश्मीर को हमने दुश्मनों के हाथों में नहीं जाने दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पीओके भी एक दिन कश्मीर का हिस्सा होगा और जल्द ही पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। पूरी तरह से कश्मीर भी आतंक से आजाद होगा।
विज्ञापन