{"_id":"5816bad84f1c1b900dbc2a9e","slug":"indira-gandhi-death-anniversary-rahul-gandhi-leads-congress-march-pm-pay-tributes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM ने पटेल को दी श्रद्धांजलि, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया इंदिरा को नमन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM ने पटेल को दी श्रद्धांजलि, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया इंदिरा को नमन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Oct 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
PM नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश 31 अक्टूबर को दो महान शख्सियतों सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को याद कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। दूसरी ओर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से इंदिरा गांधी मेमोरियल तक पैदल मार्च निकाला। पूर्व पीएम को नमन करने के मकसद से निकाले गए इस मार्च में राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल, सांसद गुलाम नबी आजाद समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
पीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह को सरदार पटेल के जन्मदिवस 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भी सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर भी सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया।
विज्ञापन
पीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह को सरदार पटेल के जन्मदिवस 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भी सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर भी सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया।
विज्ञापन
Tributes to Mrs. Indira Gandhi on her death anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2016
I bow to Sardar Vallabhbhai Patel on his birth anniversary. We recall his rich contribution to India.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2016
राष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी श्रद्धांजलि
फाइल फोटोः इंदिरा गांधी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इंदिरा गांधी मेमोरियल पहुंचे।
#IndiraGandhi Death Anniversary: Rahul Gandhi leads Congress march from Party HQs to Indira Gandhi memorial pic.twitter.com/fah8KSXnQl
— ANI (@ANI_news) October 31, 2016
#IndiraGandhi death anniversary: President Pranab Mukherjee and Congress President Sonia Gandhi at Indira Gandhi memorial pic.twitter.com/iaoNwtWlUZ
— ANI (@ANI_news) October 31, 2016