फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kunal Kamra News: Indigo imposed a six-month ban Kunal Kamra for harassing Arnab Goswami

पत्रकार से बदसलूकी मामला: कामरा पर इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट के बाद गो एयर ने भी लगाया प्रतिबंध

Wed, 29 Jan 2020 02:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Kunal Kamra News: Indigo imposed a six-month ban Kunal Kamra for harassing Arnab Goswami
अर्णब गोस्वामी, कुणाल कामरा (फाइल फोटो) - फोटो : social media

फ्लाइट में टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी से अभद्रता करने के आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर इंडिगो ने छह महीने का प्रतिबंध लगाया इसके बाद एयर इंडिया ने भी कामरा को अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। बुधवार को स्पाइसजेट और गो एयर ने भी कुणाल कामरा पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


 


एयर इंडिया ने कहा, इंडिगो की फ्लाइट में हुई घटना को देखते हुए एयर इंडिया यह सूचित करती है कि कुणाल का व्यवहार अस्वाकार्य है। इसलिए कुणाल पर एयर इंडिया से सफर पर अगले नोटिस तक प्रतिबंध लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इंडिगो ने मुंबई से लखनऊ की एक उड़ान के दौरान पत्रकार अर्णब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान करने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के निजी एयरलाइन से सफर करने पर मंगलवार को छह महीने की रोक लगा दी। एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, ‘मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान 6ई 5317 में हुई ताजा घटना को लेकर हम यह सूचित करना चाहते हैं हम कुणाल कामरा के इंडिगो से सफर करने पर छह महीने के लिए रोक लगाते हैं क्योंकि विमान में उनका अस्वीकार्य व्यवहार था।’ 


इंडिगो ने कहा, ‘इस तरह, हम अपने यात्रियों को सलाह देना चाहते हैं कि वे विमान में व्यक्तिगत छींटाकशी करने से बचें क्योंकि यह साथ में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को संभवत: जोखिम में डाल सकता है।’ बता दें कि जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अर्णब गोस्वामी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि अर्णब गोस्वामी, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखते हैं। इस दौरान कुणाल अर्णब गोस्वामी के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। 

कुणाल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह मैंने अपने हीरो के लिए किया है, मैंने ये रोहित वेमुला के लिए किया है। इस घटना के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी का कहना है कि मुंबई से लखनऊ जाने वाली एक उड़ान में कुणाल का व्यवहार आपत्तिजनक था जिसके मद्देनजर उन पर ये पाबंदी लगाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed