{"_id":"5af62ecb4f1c1bd6408b4994","slug":"indigo-air-deccan-planes-may-collide-over-dhaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में टकराने से बाल-बाल बचे इंडिगो-एयर डेक्कन के विमान, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हवा में टकराने से बाल-बाल बचे इंडिगो-एयर डेक्कन के विमान, टला बड़ा हादसा
एजेंसी, मुंबई
Updated Sat, 12 May 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हवाईक्षेत्र में हाल में एक बड़ी विमान दुर्घटना टली है। घटना 2 मई की है जब इंडिगो और एयर डेक्कन के विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
दोनों विमानों के पायलटों को स्वचालित चेतावनी प्रणाली (टीसीएस) से विमानों के आमने-सामने होने की सूचना मिली थी। दोनों विमान खतरनाक तरीके से एक दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। इंडिगो ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश के हवाईक्षेत्र में इंडिगो का कोलकाता से अगरतला जा रहा विमान 6ई-892 और एयर डेक्कन का अगरतला से कोलकाता आ रहा विमान डीएन 602 हवा में एकदूसरे के नजदीक आ गए। इंडिगो का एयरबस विमान और डेक्कन का बीचक्त्रसफ्ट विमान एक दूसरे से केवल 700 मीटर की दूरी पर रह गए थे।
विज्ञापन
डेक्कन का विमान नीचे की ओर आते हुए 9,000 फुट की ऊंचाई पर था जबकि इंडिगो का विमान उड़ान भरते हुए 8,300 फुट की ऊंचाई पर था। दोनों एक दूसरे की तरफ बढ़ रहे थे।
टीसीएस ने टाला हादसा
विमान में लगे टीसीएएस ने दोनों पायलटों को चेतावनी दी कि वह विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाएं। टीसीएएस विमान में लगा एक उपकरण होता है, जो विमान की पहुंच के दायरे में एयर ट्रैफिक की जानकारी देता है।