बर्मिंघम से दिल्ली : भारतीय पहलवानों की टीम स्वदेश पहुंची, छोरियां बोलीं- हम देश के लिए ही लाए मेडल
Indian Wrestlers Team At Delhi Aiport : कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पहलवान पूजा सिहाग ने कहा कि अच्छा लग रहा है, मैं इसका श्रेय कोच को दूंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Wrestlers Team At Delhi Aiport : बर्मिंघम में पहलवानी में जोहर दिखाकर भारतीय टीम अब स्वदेश लौट आई है। सोमवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर टीम को लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वदेश पहुंचने पर भारतीय पहलवान छोरियों ने मीडिया से बात की, उन्होंने पदक का श्रेय अपने देश को दिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग और कांस्य पदक विजेता पूजा गहलोत सोमवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं।
दिल्ली: भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, पूजा सिहाग और पूजा गहलोत दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं। इस दौरान लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीता, पूजा सिहाग ने कांस्य पदक और पूजा गहलोत ने कांस्य पदक जीता है।#CommonwealthGames2022 pic.twitter.com/WFl1HVW5q8 — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022
भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है और खुशी हो रही है कि ओलंपिक के बाद ये मेरा पहला इतना बड़ा मेडल है। मैं भारत को इसका श्रेय देना चाहूंगी जिन्होंने मुझे पूरा समर्थन और प्यार दिया। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पहलवान पूजा सिहाग ने कहा कि अच्छा लग रहा है, मैं इसका श्रेय कोच को दूंगी। बर्मिंघम में कांस्य पदक जीतकर आईं भारतीय पहलवान पूजा गहलोत ने कहा कि बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं, मैं भारत को इसका श्रेय दूंगी और ये मेडल मैं अपने देश के लिए ही लाई हूं।
#WATCH | Delhi: Indian wrestlers reached Delhi airport from #CommonwealthGames2022 at Birmingham, UK
— ANI (@ANI) August 8, 2022
(Source: SAI) pic.twitter.com/UOLLGY1JVo
स्वदेश लौटे एथलीटों का भी स्वागत
सोमवार देर रात ही भारतीय एथलीट संदीप कुमार, एल्डोस पॉल, अविनाश सेबल और अब्दुल्ला अबूबकर बर्मिंघम से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 10,000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीट संदीप कुमार ने यहां कहा कि बहुत खुशी हो रही है कि मैं देश के लिए मेडल लेकर आया हूं, आगे आने वाले खेलों में इससे अच्छा करने की कोशिश करूंगा।
वहीं 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में रजत पदक जीतने वाले एथलीट अविनाश मुकुंद सेबल ने भी कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है, स्वर्ण पदक नहीं मिला लेकिन अगली बार मैं स्वर्ण पदक लाने की पूरी कोशिश करूंगा। ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट एल्डोस पॉल ने कहा कि बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिन्होंने मुझे समर्थन दिया है मैं उनको इसका श्रेय देना चाहूंगा। ट्रिपल जंप में रजत पदक जीतने वाले एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर ने कहा कि बहुत खुश हूं, एशियन गेम्स मैं स्वर्ण पदक लाने की कोशिश करूंगा।