फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian woman evacuated from Gaza reaches Cairo; looking forward to her homeward journey to Kashmir

Israel War: गाजा से निकाली गई भारतीय महिला काहिरा पहुंची;  अब अपने घर कश्मीर वापसी का इंतजार

Thu, 16 Nov 2023 06:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम/काहिरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Nov 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Indian woman evacuated from Gaza reaches Cairo; looking forward to her homeward journey to Kashmir
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

भारतीय मिशनों की मदद से युद्धग्रस्त हमास शासित गाजा से निकाले जाने के बाद लुबना नजीर शाबू अब काहिरा पहुंच गई हैं। वे कश्मीर में अपने घर वापस आने को तैयार हैं। इसके लिए वह जरूरी बंदोबस्त का इंतजार कर रही हैं। गाजा में रहने वाली जम्मू-कश्मीर की भारतीय लुबना और उनकी बेटी करीमा सोमवार शाम को राफा सीमा पार कर अगले दिन मिस्र की राजधानी पहुंचे थे।

विज्ञापन


लुबना ने काहिरा से समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मैंने गाजा से सुरक्षित तरीके से राफा सीमा को पार कर लिया हैं। अब कश्मीर वापसी का इंतजार कर रही हूं। हमारी वापसी की यात्रा की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


लुबना ने क्षेत्र में रामल्ला, तेल अवीव और काहिरा स्थित भारतीय राजनयिक मिशनों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से उसे निकालने में मदद के लिए शुक्रिया अदा किया। बीते सात अक्तूबर को हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद लुबना ने 10 अक्तूबर को समाचार एजेंसी से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई थी। लुबना का एक बेटा और एक बेटी काहिरा में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुबना के काहिरा पहुंचने के बाद वहां स्थित भारतीय दूतावास ने मिस्र में भारतीय राजदूत अजीत गुप्ते के साथ लुबना और उसकी बेटी की तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा कि गुप्ते ने लुबना नाजिर शाबू का स्वागत किया जो गाजा से निकाले जाने के बाद काहिरा सुरक्षित पहुंच गई हैं। वह और उनके परिजन स्वस्थ हैं।

पूरे गाजा में संचार सेवा बंद
इससे पहले पूरे गाजा में संचार सेवा ठप हो गईं। ईंधन की कमी वजह से ऐसे हालात बने हैं। इस्राइल-हमास जंग की वजह से यहा स्थिति बदतर होती जा रही है। फलस्तीनी दूरसंचार प्रदाता पालटेल ने बताया कि ईंधन की कमी के कारण गाजा भर में सभी संचार सेवाएं बंद हैं।


जॉर्डन फील्ड अस्पताल के बाहर हमला
इस बीच गाजा में जॉर्डन फील्ड अस्पताल के बाहर एक हमले में जॉर्डन के चिकित्सा कर्मचारी घायल हो गए। मामले में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ट्वीट किया कि चिंतित हूं कि गाजा में जॉर्डन फील्ड अस्पताल के बाहर एक हमले में जॉर्डन के चिकित्सा कर्मचारी घायल हो गए। हम उन नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह करते हैं जो फलस्तीनियों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर रहे हैं। मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे काम के लिए जॉर्डन को धन्यवाद। हम भी गाजा में जरूरी सहायता पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed