{"_id":"5c557b0bbdec22737c290ee7","slug":"indian-students-detained-for-fake-university-admission-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को हिरासत मामले में भारत ने अमेरिकी दूतावास को जारी किया ‘डिमार्शे’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छात्रों को हिरासत मामले में भारत ने अमेरिकी दूतावास को जारी किया ‘डिमार्शे’
Sat, 02 Feb 2019 04:42 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 02 Feb 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने अमेरिका में भारतीय छात्रों को हिरासत में लिये जाने पर फिक्र जताते हुए अमेरिकी दूतावास को शनिवार को ‘डिमार्शे’ जारी किया। भारत ने हिरासत में लिए गए छात्रों तक राजनयिक पहुंच की मांग भी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हालात पर करीब से निगाह रख रहा है और स्थिति के निदान के लिए कदम उठा रहा है। इन छात्रों को अमेरिका में एक ‘फर्जी’ विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के संबंध में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों ने कथित रूप से देश में बने रहने के लिए एक फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के सिलसिले में 130 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। आव्रजन एवं सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह गिरफ्तारियां की हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से ‘डिमार्शे’ जारी करने के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि इस हफ्ते अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में विदेश मंत्रालय से एक डिमार्शे मिला है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा, हमारी चिंता छात्रों की गरिमा और उनकी सेहत को लेकर है। हिरासत में लिए गए छात्रों तक भारतीय अधिकारियों की तुरंत राजनयिक पहुंच की जरूरत है। मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास से कहा कि ऐसा हो सकता है कि छात्रों को ‘विश्वविद्यालय’ में दाखिला लेने के लिए ठगा गया हो, इसलिए उनके साथ उस तरह से बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए जैसा सलूक उनके साथ ठगी करने वालों के साथ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन