फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Stuck in Russian Army several missing Govt trying to trace and safe return

Indians In Russia: रूसी सेना में फंसे 18 भारतीयों में सबसे अधिक UP के नौ लोग, 16 लापता; सकुशल वापसी की कोशिश

Fri, 07 Feb 2025 02:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 02:00 AM IST
सार

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि इन 18 भारतीयों में उत्तर प्रदेश के 9, पंजाब और हरियाणा के 2-2, जबकि चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नागरिक शामिल हैं। कीर्ति वर्धन ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में अब तक 12 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है। 
 

विज्ञापन
Indian Stuck in Russian Army several missing Govt trying to trace and safe return
कीर्ति वर्धन सिंह, राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि रूसी सेना में अभी भी 18 भारतीय नागरिक सेवारत हैं, जिनमें से 16 को रूस की ओर से लापता करार दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि इन 18 भारतीयों में उत्तर प्रदेश के 9, पंजाब और हरियाणा के 2-2, जबकि चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन


कीर्ति वर्धन ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में अब तक 12 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है। भारतीय दूतावास और मिशन विदेशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। जब भी सहायता का अनुरोध मिलता है, तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


अब तक 97 भारतीयों की हुई वापसी 
विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि रूसी अधिकारियों से शेष भारतीयों की स्थिति का अपडेट और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, उन्हें जल्द से जल्द सेना से छुट्टी देने की मांग की गई है। अब तक रूसी सेना में सेवा दे चुके 97 भारतीयों को वापस लाने में सहायता की जा चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश के 32, पंजाब के 14, हरियाणा के 12, महाराष्ट्र के 8, दिल्ली के 6, बिहार के 5, जम्मू-कश्मीर के 4 और अन्य राज्यों के 16 नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed