फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Space Research Organisation rocket accomplishes zero orbital debris mission

एक और मील का पत्थर: इसरो के रॉकेट ने पूरा किया खास मिशन, अंतरिक्ष में किया शून्य मलबे का उत्सर्जन

Mon, 25 Mar 2024 10:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Space Research Organisation rocket accomplishes zero orbital debris mission
इसरो ने हासिल की बड़ी उपलब्धि। - फोटो : ANI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) एक के बाद एक लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में इसरो ने सोमवार को बताया कि उसके ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने शून्य कक्षीय मलबा मिशन पूरा कर लिया है। इसरो ने इसे 'मील का एक और पत्थर' बताया। इसरो ने बताया कि उसके PSLV-C58/XPoSat मिशन ने अंतरिक्ष में कोई भी मलबा नहीं छोड़ा है। 

विज्ञापन


इसरो ने बताया कि पीएसएलवी ने यह सफलता 21 मार्च को हासिल की। पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल -3 (POEM-3) ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन

इससे पहले हाल ही में  इसरो ने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक को लेकर एक सफलता हासिल की थी। इसरो की रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक (लॉन्च व्हीकल को दोबारा इस्तेमाल करने की तकनीक) का परीक्षण सफल रहा था। कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में शुक्रवार की सुबह करीब 7.10 बजे इसरो का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ था।  रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग पर इसरो ने बयान जारी कर बताया कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक के मामले में इसरो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed