फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Space Research Organisation (Isro) invites proposals for space experiments for Venus mission

चांद-मंगल के बाद जल्द ही शुक्र पर भी फतह हासिल करेगा इसरो

Mon, 24 Apr 2017 01:30 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Mon, 24 Apr 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Space Research Organisation (Isro) invites proposals for space experiments for Venus mission
डेमो पिक

भारतीय अंतरिक्ष अंनुसंधान संगठन(इसरो) चांद और मंगल पर सफल अभियान करने के बाद अब शुक्र ग्रह पर भी अभियान भेजने की योजना बना रहा है। इसके लिए इसरो ने देशभर के वैज्ञानिकों से इस दिशा में सुझाव मांगे हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इसरो करेगा साउथ एशिया सैटेलाइट का प्रक्षेपण, पाक को नहीं मिलेगा फायदा
विज्ञापन


इसरो के अनुसार वीनस बाउंड सैटेलाइट की पेलोड क्षमता 500W शक्ति के साथ 175 किलोग्राम होने की उम्मीद है। शुक्र के आसपास की कक्षा  500 X 60,000 किमी है, जो धीरे-धीरे कई महीनों में कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस अभियान का ध्यान वायुमंडलीय और सतही अध्ययन, सूर्य- शुक्र की अंतःक्रिया, बायोलॉजी एक्सपेरिंमेंट और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन पर होगा। इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि ये एक स्वीकृत अभियान है लेकिन अभी इसके लॉन्चिंग की तारीख तय नहीं हुई है। 


इस अभियान की अहमियत के बाबत जब पूछा गया तो इसरो ने बताया कि शुक्र को पृथ्वी की जुड़वां बहन कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके आकार, द्रव्यमान, घनत्व, संरचना और गुरुत्वाकर्षण में काफी समानता है। इसरो ने बताया कि ये भी माना जाता है कि दोनों ग्रह 450 साल पहले एक समय में ही निर्मित हुए थे। इसरो के अनुसार शुक्र की खोज 1960 के दशक के शुरुआत में हुई थी। 
ये भी पढ़ें- क्या आपने रोबोट को कभी दंगल लड़ते देखा है? नहीं, तो यहां देखें

इसरो ने कहा कि शुक्र की खोज में महान प्रगति के बावजूद अभी भी हम इससे जुड़ी बहुत सी बातों से अनजान हैं। ऐसे में ये अभियान काफी महस्वपूर्ण हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed