शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति में व्यक्ति मोटा होने के बावजूद भी दिखता है सुंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर हम मोटापे का कारण खराब खान पान को समझते है और उसे कम करने के लिए सबसे पहले अपने खान पान को ही बदल देते है। फिर भी अधिकतर बार परिणाम नहीं मिल पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसका कारण आपके ग्रह हो सकते है। जानें कौनसा ग्रह बढ़ाता है मोटापा
यह भी पढ़ें- जानें कैसे इस पौधे की जड़ को रखने से भर जाती है तिजोरी
- शुक्र मीठे पदार्थो का प्रतिनिधित्व करता है। जिसकी कुडंली में शुक्र शुभ स्थिति में होता है, वह व्यक्ति खाने का शौकीन होता है और इसका सीधा प्रभाव वजन को तेजी से बढ़ाता है। हालांकि ऐसे व्यक्ति मोटे होने के बाद भी सुंदर दिखते हैं।
- वजन बढ़ाने के लिहाज से गुरु ग्रह अहम होता है। इस ग्रह के कारण शरीर में वसा रहती है। अगर कुंडली में गुरु शुभ भाव का स्वामी है तो मोटापे को लेकर चिंता बनी रहती है। वहीं इसके विपरीत होने पर मोटापा काफी हद तक नियंत्रण में रहता है।
- मंगल ग्रह जीवन शक्ति और इच्छाशक्ति का प्रतीक माना जाता है। अधिकतर खिलाड़ी, सैनिक और मजबूत कद काठी वाले इसी ग्रह से प्रभावित रहते हैं। अगर व्यक्ति का मंगल मजबूत है तो वह मोटापे से काफी दूर होता है।
-चंद्र ग्रह सभी मोटापे का मूल कारण है। इस ग्रह की स्थिति शरीर में जल का निर्धारण करती है, जिससे शरीर में पेट का निकलना और वजन में वृद्धि होती है।
- शनि ग्रह जहरीले पदार्थो को जमा करने की प्रवत्ति को नियंत्रित करता है और वनज घटाने के कारणों का विस्तार करता है।
यह भी पढ़ें- चिड़िया को डालें इस तरह का अनाज, स्थाई रूप में मिलेगा लाभ
- बुध ग्रह से प्रभावित व्यक्ति मोटा तो जरूर होता है, लेकिन वह अपने प्रयासों से इसे कम भी कर सकता है।
- सूर्य ग्रह वजन कम करने की प्रवत्ति देता है।