फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway IRCTC Festival Special Train List from today know about every things

खुशखबर: त्योहारी सीजन के लिए आज से चलेंगी सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें, यहां जानें ट्रेनों की टाइमिंग और रूट

Sun, 10 Oct 2021 09:06 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 09:06 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में घर जाने के लिए अगर आपको ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिला है तो रेलवे ने आज से स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है। भारतीय रेलवे हर साल फेस्टिव सीजन में करीब पांच हजार स्पेशल ट्रेनें चलाती है। ये ट्रेनें ज्यादातर उत्तर भारत में चलाई जाती है।

विज्ञापन
Indian Railway IRCTC Festival Special Train List from today know about every things
ट्रेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

त्योहारी सीजन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आज यानी 10 अक्तूबर से सैकड़ों विशेष ट्रेनें चलाने का एलान किया है। यात्रा की श्रेणी के आधार पर विशेष ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के किराए से महंगा होगा। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विशेष ट्रेनें उत्तर भारत के वाराणसी, लखनऊ, बिहार, बंगाल समेत दिल्ली जैसे अन्य स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। त्योहार के दिनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे हर वर्ष स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करता है। 

विज्ञापन


अगर आप भी त्योहारी सीजन में घर जाने की योजना बना रहे हैं तो स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग, रूट और चलने के बारे में जान लीजिए, ताकि यात्रा के दौरान आपको कोई दिक्कत नहीं हो। साथ ही तुरंत कंफर्म टिकट लेकर निश्चिंत हो जाइए। हर साल त्योहार के सीजन में भारतीय रेलवे करीब पांच हजार स्पेशल ट्रेनें संचालित करता है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते स्पेशल ट्रेनों की संख्या कम करना पड़ी है, लेकिन त्योहार में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई है। 
विज्ञापन


11 अक्तूबर से 21 नवंबर तक स्पेशल ट्रेनों की सुविधा
वाराणसी, गोरखपुर, बिहार रूट पर त्योहारी सीजन को देखते हुए 11 अक्तूबर से 21 नवंबर तक स्पेशल ट्रेने चलाई जाएंगी। इनमें से आनंद विहार-कटरा स्पेशल गाजियाबाद में भी रुकेगी। रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर स्पेशल (01676) 11 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को आनंद विहार से रात 10 बजे और मुजफ्फरपुर से प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 11:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





रेलवे के अलग-अलग जोनों ने की घोषणाएं
आनंद विहार से वैष्णो देवी कटरा तक सप्ताह में दो दिन चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से सोमवार और बृहस्पतिवार को और कटरा से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे ने  स्पेशल ट्रेनों के बारे में घोषणाएं की हैं। तीनों जोन के रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल पर त्योहार के सीजन में  नई ट्रेन की घोषणा की है।  हावड़ा-पुरी स्पेशल जो हर शनिवार को रात 8:35 बजे हावड़ा से रवाना होगी और हटिया-दुर्ग स्पेशल, जो हर मंगलवार और गुरुवार को रात 8:05 बजे हटिया से रवाना होगी।

पश्चिम रेलवे ने पांच जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए किराए
देश के दूसरी ओर, दक्षिण रेलवे ने भी विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी है। तांबरम-नागरकोइल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू हुी है। 7 अक्तूबर से इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन भी शुरू हो चुका है । वहीं, पश्चिम रेलवे ने भी दशहरा सीजन को देखते हुए पांच जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के किराए बढ़ाने की घोषणा की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed