Indian Railways: दिल्ली से श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे अयोध्या, रेलवे ने 22 जनवरी तक इसलिए रद्द की ये एक्सप्रेस
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
दिल्ली से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर है। भारतीय रेलवे ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 22 जनवरी तक कैंसिल कर दिया है। इस ट्रेन को ट्रैक मेंटेनेंस की वजह से रद्द किया है। हाल ही में 30 दिसंबर को को पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।
यह ट्रेन 4 जनवरी से नियमित रूप से चलने लगी थी। लेकिन पटरियों के मरम्मत का कार्य चलने की वजह से इसे पहले सात जनवरी से 15 जनवरी तक कैंसिल किया गया। आईआरसीटीसी के एप पर अब यह ट्रेन 22 जनवरी तक कैंसिल दिखाई दे रही है। हालांकि, नॉर्दन रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि उनके पास अभी वंदे भारत के 15 जनवरी तक ही रद्द होने की सूचना है।
अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच की 629 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन करीब 8:20 घंटे में तय करती है। यह इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन है। इस रूट पर चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में 10:55 घंटे, तो कैफियत एक्सप्रेस को 11:15 घंटे लगते हैं। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है। बुधवार को इसका परिचालन बंद रहता है। इस ट्रेन को बीच में सिर्फ दो स्टेशनों, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ में ठहराव दिया गया है।
आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में आनंद विहार से अयोध्या कैंट का चेयरकार का किराया 1625 रुपये है। एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2965 रुपये है। कानपुर सेंट्रल से अयोध्या कैंट तक का चेयरकार का किराया रेलवे की ओर से 835 रुपये निर्धारित किया गया है। कानपुर सेंट्रल से अयोध्या कैंट का एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1440 रुपए है।
यह ट्रेन का टाइम टेबल
आनंद विहार से अयोध्या कैंट के लिए ट्रेन संख्या 22426 सुबह 06:10 बजे प्रस्थान करती है। 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचती है। कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन 11:05 पर रवाना होकर 12:25 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचती है। फिर यहां से 12:30 बजे रवाना होकर ढाई बजे अयोध्या कैंट पहुंचती है। अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन संख्या 22425 दोपहर 3:20 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन 05:15 पर लखनऊ और कानपुर सेंट्रल शाम 6:35 बजे पहुंचती है। 6:40 बजे पर यहां से प्रस्थान करने के बाद आनंद विहार टर्मिनल रात 11:40 बजे पहुंच जाती है।