फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways prepare action plan regarding fog, trains will be equipped with fog devices

कोहरे को लेकर रेलवे ने तैयार किया एक्शन प्लान, ट्रेनों को फॉग डिवाइस से किया जाएगा लैस

Thu, 07 Nov 2019 12:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Nov 2019 12:53 AM IST
सार

  • ट्रेनें देरी से चलने पर यात्रियों को मैसेज देगा रेलवे
  • उत्तर रेलवे की सभी 1700 ट्रेनों को फॉग डिवाइस किया जाएगा लैस

विज्ञापन
Indian Railways prepare action plan regarding fog, trains will be equipped with fog devices
भारतीय रेल (फाइल फोटो)

विस्तार

कोहरे की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर पड़ने वाले असर को देखते हुए रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। ट्रेनों के देरी से चलने पर रेलवे मेसेज भेजकर यात्रियों को सूचित करेगा। साथ ही उत्तर रेलवे की सभी 1700 ट्रेनें फॉग डिवाइस से लैस होकर चलेंगी। इसका फायदा यह होगा कि कोहरे के दौरान भी यात्री सुरक्षित सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


घने कोहरे के दौरान अगर कोई ट्रेन एक घंटे से ज्यादा लेट होती है तो इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। यात्रियों के मोबाइल पर मेसेज भेजकर बताया जाएगा कि उनकी ट्रेन देरी से चल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर 24 घंटे कैटरिंग की सुविधा होगी। रेलवे पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि कोहरे के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए खास इंतजाम किया जाएगा। इस साल ट्रेनों के समयानुसार चलने के मामले में 15 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है। पिछले साल 56 प्रतिशत ट्रेनें समय चली थीं जो अब यह बढ़कर 71 प्रतिशत तक पहुंच गया है। त्योहारी मौसम में 101 स्पेशल ट्रेनें चला कर यात्रियों की राह आसान की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपी सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद उत्तर भारत में कोहरा शुरू होने की उम्मीद है। इससे निपटने के लिए रेलवे ने सेंटर फॉर रेलवे इनफारमेंशन सिस्टम (कृस) के साथ मिलकर यह व्यवस्था की है कि अगर कोई ट्रेन एक घंटे से ज्यादा देरी से चलती है तो इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाएगी।

रेलवे की तैयारी

  •  रात 11 बजे से सात बजे तक ट्रैक पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
  •  सिग्नल बोर्ड को पेंट किया जाएगा।
  •  ट्रेन के पीछे एलईडी इंडिकेटर लगाया जाएगा।
  •  ओएचई की सफाई की जा रही है।
  •  डेटोनेटर बिछाने के लिए फॉगमैन की तैनाती की जाएगी।
  •  कोहरे के दौरान देरी से चलने वाली ट्रेनों में  देर तक ड्यूटी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी उपलब्ध कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed