फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Launched a campaign against smoking and carrying flammable materials in trains

भारतीय रेलवे: धूम्रपान और ट्रेनों में ज्वलनशील सामग्री ले जाने के खिलाफ अभियान शुरू

Wed, 24 Mar 2021 02:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Mar 2021 02:45 AM IST
सार

  • रेलवे वे दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करने के लिए 22 मार्च से सात दिनों का एक सघन जागरूकता अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Indian Railways Launched a campaign against smoking and carrying flammable materials in trains
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेल ने ट्रेन में धूम्रपान या ज्वलनशील सामग्री ले जाने से होने वाली आग की दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके लिए रेलवे लोगों को शिक्षित करेगा। रेलवे ने यह कदम हाल-फिलहाल में ट्रेन में आग की दुर्घटनाओं को देखते हुए उठाया है।

विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में सिगरेट के टुकड़े की वजह से आग लगने की घटना हुई थी। भारतीय रेल ने अपने सभी हितधारकों को आग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति शिक्षित करने के लिए 22 मार्च से सात दिनों का एक सघन जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस बारे में सभी क्षेत्रीय रेल मंडलों को निर्देशित कर अभियान चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन


अभियान में रेलवे के उपयोगकर्ता और कर्मचारी सभी को शामिल किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने बताया कि अभियान में इन्हें आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में धूम्रपान व ज्वलनशील सामग्री को लेकर बने कानून के बारे में भी बताया जाएगा। इन लोगों को पर्चा वितरण, स्टिकर पेस्टिंग, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों आदि के जरिये से धूम्रपान निषेध, ट्रेन से ज्वलनशील सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध जैसे कदम उठाने के बारे में जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed