{"_id":"66bdd28bc03c86eb8609cf87","slug":"indian-railways-changed-bedroll-in-trains-linen-fabric-know-qualities-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: अब ट्रेनों में नहीं मिलेंगी सफेद चादर और रूखे कंबल, इन रंग के बेडरोल में मिलेगा मुलायम अहसास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railway: अब ट्रेनों में नहीं मिलेंगी सफेद चादर और रूखे कंबल, इन रंग के बेडरोल में मिलेगा मुलायम अहसास
Thu, 15 Aug 2024 03:38 PM IST
नितिन गौतम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:38 PM IST
सार
भारतीय रेलवे ने बताया कि पहली बार रेलवे ने अपना नया विकसित प्रीमियम अल्ट्रासाफ्ट लिनन कलेक्शन पेश किया है। इसे भारतीय मानक ब्यूरो और अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों के परामर्श से कठोर अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही अब नए रंग के कंबल और चादर मिलेंगे। रेलवे ने यात्रियों को पुराने सफेद चादर के बजाए नए डिजाइन में तैयार अल्ट्रा सॉफ्ट लिनन देना शुरू कर दिया है। इस नई सुविधा की शुरुआत सबसे पहले रांची राजधानी एक्सप्रेस में की गई है। 14 अगस्त को रांची राजधानी में सफर करने वाले यात्रियों को अल्ट्रा-सॉफ्ट लिनन दिया गया। यह नया लिनन बेहतरीन गुणवत्ता और आराम देने के लिए बनाया गया है। इस नए कपड़े से यात्रियों को होटल जैसा आराम मिलेगा। कई ब्रांडों की मदद से इस लिनन को तैयार किया गया है।
रेलवे ने पेश किया प्रीमियम लिनन कलेक्शन
भारतीय रेलवे ने बताया कि पहली बार रेलवे ने अपना नया विकसित प्रीमियम अल्ट्रासाफ्ट लिनन कलेक्शन पेश किया है। इसे भारतीय मानक ब्यूरो और अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों के परामर्श से कठोर अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से डिजाइन किया गया है। इन नए लिनन को दुनिया के फेमस ब्रांडों से प्राप्त किया गया है, जो पैसेंजर्स के यात्रा अनुभव को अद्वितीय आराम और गुणवत्ता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
रेलवे ने बताया कि ये नया लिनन कई खूबियों से भरपूर है। यह त्वचा के लिए बहुत ही मुलायम है। इसमें पिलो प्रोटेक्शन, सुपर अब्जॉर्बेंसी, हवादार, लंबी उम्र और सौ प्रतिशत कॉम्बेड कॉटन जैसी खूबियां शामिल हैं। इसके अलावा इसमें हाई टीसी बेडशीट और पिलो कवर, शानदार सफेदी, कम पानी की खपत, कम लिंट, प्रीमियम ऊनी कंबल, कम CO2 उत्सर्जन और बेहतर गर्दन के सपोर्ट के लिए बेहतरीन फाइबर भी शामिल हैं। इसमें लंबे समय तक चलने वाली खुशबू होगी।
विज्ञापन
रांची राजधानी में शुरू की गई सुविधा
रेलवे ने बताया कि फिलहाल यह नया लिनन रांची राजधानी (14 अगस्त से) और बिलासपुर राजधानी (17 अगस्त से) में ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। अभी इन लिनन को ट्रायल बेसिस पर चलाया जा रहा है और पैसेंजर्स से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इसे आगे और ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा। यह पहल भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।