फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Railways announces Bharat Gaurav Tourist Train tour covering revered sites of Sikhism new in hindi

Railway: रेलवे दफ्तरों में अब नहीं बजेंगी घंटियां, VVIP कल्चर को खत्म करने के लिए रेलवे मंत्री का फैसला

Wed, 22 Feb 2023 04:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 04:19 AM IST
सार

टूर पैकेज में अनिवार्य रूप से आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, गुणवत्ता वाले होटलों में आवास, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ संपूर्ण सड़क परिवहन शामिल होगा। वीवीआईपी संस्कृति खत्म करने के लिए रेलवे मंत्री ने दफ्तरों से घंटिया हटाने का फैसला किया।

विज्ञापन
indian Railways announces Bharat Gaurav Tourist Train tour covering revered sites of Sikhism new in hindi
Indian Railway - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विभिन्न स्तरों पर वीवीआईपी संस्कृति को खत्म करने के रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को विभागीय दफ्तरों में परिचारकों को बुलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली घंटी को हटाने के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऑफिस अटेंडेंट को बुलाने के लिए घंटी का इस्तेमाल बंद होना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से बुलाया जाना चाहिए। निर्देशों को पूरी तरह से लागू करने के उद्देश्य से वैष्णव ने अपने कार्यालय में लगी घंटी हटा दी है।
विज्ञापन


मंत्री के कार्यालय ने कहा, प्रत्येक कर्मचारी को समान सम्मान देने और वीवीआईपी संस्कृति की मानसिकता को बदलने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे के संचालन में प्रत्येक कर्मचारी की शत-प्रतिशत क्षमता के इस्तेमाल के लिए वीवीआईपी संस्कृति को शून्य प्रतिशत पर ले जाना होगा।
विज्ञापन


भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की
बैसाखी पर्व के मौके पर भारतीय रेलवे ने मंगलवार को सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की। 10 दिवसीय यात्रा के दौरान इस स्पेशल ट्रेन से 678 श्रद्धालु सफर कर सकेंगे। भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों के माध्यम से रेलवे मंत्रालय भारतीय सांस्कृति और धार्मिक विरासत को बढ़ावा दे रहा है। रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, यह धार्मिक यात्रा 5 अप्रैल को लखनऊ से शुरू होगी 15 अप्रैल को समाप्त होगी। यात्री सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों का दौरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पवित्र स्थलों की कर सकेंगे यात्रा
इस दौरान तीर्थ यात्री आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर में श्री दमदमा साहिब की यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्रालय ने कहा कि बठिंडा, नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब भी जा सकेंगे।

मिलेंगी ये सुविधाएं 
आईआरसीटीसी इस ट्रेन को नौ स्लीपर क्लास कोच, 1 एसी-3 टीयर और 1 एसी-2 टीयर कोच के साथ संचालित करेगी। टूर पैकेज में अनिवार्य रूप से आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, गुणवत्ता वाले होटलों में आवास, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ संपूर्ण सड़क परिवहन शामिल होगा। टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। लंगर में हिस्सा लेने का विकल्प महत्वपूर्ण गुरुद्वारों के साथ-साथ यात्रा के दौरान भी उपलब्ध होगा।

 
नई दिल्ली। निजामुद्दीन-हुबली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हुबली जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या  07301 हुबली जंक्शन से निजामुद्दीन के लिए  23 फरवरी को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07302 निजामुद्दीन से हुबली के लिए 28 फरवरी को दोपहर बाद 3:45 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात्रि 10.45 बजे हुबली पहुंचेगी।

 इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 1123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर मेल की सेवा बहाल कर दी है। लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस ट्रेन को 23 फरवरी से 3 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया था। उधर, यात्रियों को निर्माण कार्य की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। रेलवे ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर सेक्शन पर पॉवर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी।


 मुख्य रूप से निरस्त रहने वाली ट्रेन में ट्रेन संख्या 20412 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 22 फरवरी से एक मार्च के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20411 दिल्ली-सहारनपुर 23 फरवरी से 2 मार्च तक निरस्त की गई है तो ट्रेन संख्या 14681/14682 नई दिल्ली-जालंधर सिटी-नई दिल्ली 27 व 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली, ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट, दिल्ली-कालका-दिल्ली, ट्रेन संख्या  04459/04460 दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल, ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली ,  ट्रेन संख्या 14303 दिल्ली-हरिद्वार समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed