फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway cancelled 80 trains and diverted routes of 57 coming to new delhi

15 से 22 जुलाई के बीच रद्द रहेंगी दिल्ली आने वाली 80 ट्रेनें, 57 के बदले रास्ते

Sun, 14 Jul 2019 11:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 14 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway cancelled 80 trains and diverted routes of 57 coming to new delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 15 से 22 जुलाई के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 80 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। केवल इतना ही नहीं 57 ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं।

विज्ञापन


इसकी वजह है नई दिल्ली से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के बीच पांचवीं और छठी रेल लाइन शुरू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना। इसी कारण यह फैसला लिया गया है।  यात्रियों को सबसे ज्यादा 18 से 21 जुलाई के बीच परेशानी होगी। इसी समयावधि के दौरान सबसे ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दो नई रेल लाइनें शुरू होने के बाद नई दिल्ली से ट्रेनों को चलाने में मदद मिलेगी। वर्तमान में नई दिल्ली से तिलक ब्रिज के बीच चार लाइन हैं। ट्रेनों की संख्या के हिसाब से यह काफी कम है। पर्याप्त लाइन न होने की वजह से नई दिल्ली आने और यहां से जाने वाली ट्रेनों को समय पर चलाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि नई रेल लाइन बनने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 1978 में बने तिलक ब्रिज पर रोजाना लगभग 80 ट्रेनों का संचालन किया जाता था। संख्या बढ़ने से अब रोजाना इसपर तकरीबन 350 ट्रेनें चलती हैं। 2.6 किलोमीटर लंबी दो नई रेल लाइन पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed