फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Police Service officer has been accused of harassment and criminal intimidation by his wife

तेलंगाना: महिला ने आईपीएस पति पर लगाया शोषण और जबरन तलाक देने का आरोप

Wed, 30 Oct 2019 09:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 30 Oct 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Indian Police Service officer has been accused of harassment and criminal intimidation by his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

एक युवा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी पर उनकी पत्नी भावना ने शोषण करने और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। भावना का कहना है कि उनका पति उनपर जबरन तलाक देने का दवाब डाल रहा है। 28 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस अधिकारी कोकांति महेश्वर रेड्डी के साथ कॉलेज के दिनों से रिश्ते में थीं और दोनों ने पिछले साल फरवरी में शादी की।

विज्ञापन


अधिकारी ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से परास्नातक किया। दोनों के बीच रिश्ते इस साल खराब हुए। भावना का आरोप है कि जैसे ही महेश्वर रेड्डी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की उनका बर्ताव बदल गया। रेड्डी को परीक्षा में 126वीं रैंक मिली थी। जवाहरनहर के पुलिस इंस्पेक्टर पी भिक्षापति राव ने भावना की शिकायत के आधार पर कहा, 'सिविस सर्विसेज की परीक्षा पास करने के बाद रेड्डी ने अपना मन बदल लिया है।'
विज्ञापन


भालवा ने कहा, 'जब से उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ तब से उन्होंने मुझपर उन्हें तलाक देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है ताकि वह दूसरी महिला से शादी कर सकें।' भावना का कहना है कि उनके पति ने शादी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया है। उन्होंने कहा, 'जब भी उनसे शादी के बारे में माता-पिता को बताने की बात कहती थी वह इसे टाल देते थे। आईपीएस के लिए चयनित होने के बाद उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता शादी के लिए रिश्ते ला रहे हैं। जिससे मैं हैरान रह गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का ध्यान खींचने के लिए भावना ने ट्विटर अकाउंट बनाया और उसपर शिकायत की। जब कुछ हफ्तों तक पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। सोमवार को हैदराबाद की रचनकोंडा पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। रचनकोंडा पुलिस आयुक्त महेश मुरलीधर भागवत ने इस बात से इनकार किया है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed