{"_id":"596591064f1c1bfd4d8b4691","slug":"indian-para-athlete-have-to-beg-in-berline-as-ignored-by-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्लिन में भारतीय पैरा एथलीट को मांगनी पड़ी भीख, जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बर्लिन में भारतीय पैरा एथलीट को मांगनी पड़ी भीख, जीता सिल्वर मेडल
amarujala.com- Presented By: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा एथलीट कंचनमाला पांडे आंखों से तो नहीं देख सकती, लेकिन तैरना बखूबी जानती है। भारत की ओर से उन्हें बर्लिन वर्ल्ड पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा गया था, लेकिन उन्हें इस सफर पर सरकार और अथॉरिटी की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल कंचनमाला और पांच अन्य पैरा एथलीट्स को जर्मनी पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा गया था, लेकिन सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि उन तक नहीं पहुंची। पैसा न होने के कारण उन्हें अनजान शहर में भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। खिलाड़ियों के साथ हुई इस अनदेखी के लिए पीसीआई ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
वहीं इन हालातों में भी कंचन और सुयाश जाधव ने हार नहीं मानी और दोनों ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। कंचन एस 11 कैटेगरी की तैराक हैं। वह फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक सभी प्रकार से तैर सकती हैं। इस साल भारत की ओर से वर्ल्ड पैरा स्विमिंग चैंपियनशीप में क्वालिफाई करने वाली अकेली महिला हैं।
विज्ञापन