फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ravi shashtri is the new coach of team india

सस्पेंस खत्म, रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच, जहीर को मिली गेंदबाजी की कमान

Wed, 12 Jul 2017 08:07 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल / संदीपभट्ट
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल / संदीपभट्ट Updated Wed, 12 Jul 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
Ravi shashtri is the new coach of team india
विराट कोहली और रवि शास्त्री

रवि शास्‍त्री के टीम इंडिया के कोच बनने की खबरों के बाद बीसीसीआई ने सस्पेंस खत्म करते हुए आखिरकार उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने बताया कि रवि शास्‍त्री को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है।

विज्ञापन


 टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को विदेशी दौरे के दौरान बल्लेबाजी कोच होंगे। राहुल द्रविड अभी इंडिया अंडर 19 और इंडिया ए टीम के कोच की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीरखान को टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की कमान सौंपी गई है। बीसीसीआई के कार्य कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने इस बात का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपकों बता दें कि इससे पहले मीडिया में रविशास्‍त्री के टीम इंडिया के कोच बनने की खबर का बीसीसीआई ने खंडन किया।

बता दें कि इससे पहले मीडिया में यह खबर आई थी कि चयन समिति ने पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्‍त्री के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। हालांकि मीडिया में यह खबर एएनआई के उस ट्वीट के बाद सामने आई जिसमें रवि शास्‍त्री के कोच बनने की जानकारी दी गई थी। एएनआई का ट्वीट सामने आते ही मीडिया में तेजी से यह खबर फैली। खबर फैलने के बाद बीसीसीआई को खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बात जरूर साफ हो गई है कि टीम इंडिया और बीसीसीआई में अभी भी सबकुछ सही नहीं चल रहा है। क्योंकि जिस तरह से मंगलवार को दिनभर कोच पद पर अटकलों का दौर चलता रहा उसने बीसीसीआई की अंदरूनी उठापटक को ही उजागर करने का काम किया जिसका शिकार तीन दिग्गजों सचिन तेंदुल्कर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली कोच चयन समिति भी बनती दिख रही है।


मंगलवार को कोच की रेस में शास्‍त्री से आगे निकल गए थे सहवाग

Ravi shashtri is the new coach of team india

खास बात ये है कि सोमवार को पूरे दिन कोच पद के ‌लिए वीरेन्द्र सहवाग का नाम रेस में सबसे आगे निकलता दिख रहा था। मीडिया की खबरों में भी वीरेन्द्र सहवाग कोच पद के लिए चयन समिति की पहली पसंद बताए जा रहे थे। 
 

उसकी बड़ी वजह थी मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में हुई सीएसी की बैठक में सोमवार को रवि शास्‍त्री के नाम की घोषणा न होना। जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि रवि शास्‍त्री के नाम पर सचिन तेंदुल्कर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की कोच चयन समिति एकराय नहीं हो सकी है। बताया जा रहा था कि शास्‍त्री के मुकाबले पूर्व किक्रेटर वीरेन्द्र सहवाग इस रेस में आगे निकल गए हैं। 

कोच के दावेदारों में सहवाग ही अकेले थे जो इंटरव्यू देने के लिए चयन समिति के सामने उपस्थित हुए थे, बाकी उम्‍मीदवारों ने स्काइप के जरिए अपनी प्रजंटेशन दी थी। सहवाग की प्रस्तुति से भी चयन समिति काफी प्रभावित नजर आई ‌थी, इसके‌ ‌अलावा समिति के तीनों सदस्यों से भी सहवाग के मधुर संबंध रहे हैं। ऐसे में उनका दावा ही पुख्ता नजर आ रहा था। वहीं सीएसी सदस्य सौरव गांगुली से रवि शास्‍त्री की तनातनी भी किसी से छुपी नहीं है। हालांकि अब सबकी निगाहें सीएसी के निर्णय पर ही टिकी हैं कि क्या निर्णय लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed