{"_id":"5ccc005dbdec2207203abdd9","slug":"indian-navy-will-decommissioned-missile-destroyer-ins-ranjit-on-6th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मई को सेवामुक्त कर दिया जाएगा भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस रंजीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छह मई को सेवामुक्त कर दिया जाएगा भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस रंजीत
Fri, 03 May 2019 02:18 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 03 May 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
आईएनएस रंजीत (फाइल फोटो)
- फोटो : Indian Navy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना छह मई को अपने मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस रंजीत को सेवा मुक्त कर देगी। इस युद्धपोत को 15 सितंबर 1983 को नौसेना में शामिल किया गया था। यह सोवियत संघ के काशिन क्लास द्वारा निर्मित पांच में से तीसरा विध्वंसक था। इसने नौसेना को 36 सालों तक अपनी सेवा दी है।
इस जहाज को अब विशाखापट्टनम के नेवल डॉकयार्ड में समारोह का आयोजन करके सेवा मुक्त किया जाएगा। इस समारोह में वह अधिकारी शामिल होंगे जिन्होंने अतीत में आईएनएस रंजीत पर काम किया है और वह अधिकारी, नाविक भी शामिल होंगे जो कमीशन क्रू का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन के निकोलेव शहर में आईएनएस रंजीत का निर्माण 61 कम्यूनिटी शिपयार्ड में यार्ड 2203 के रूप में किया गया था। इस जहाज की नींव 29 जून 1977 को रखी गई थी और इसे 16 जून 1979 को लॉन्च किया गया था।
राष्ट्र के प्रति दी गई अपनी गौरवपूर्ण सेवा में इस जहाज के कई कमांडर भारतीय नौसेना के एडमिरल भी बने हैं। इस जहाज का 27 बार कमीशन दिया गया है। आखिरी बार 6 जून 2017 को इसका कमीशन दिया गया था। छह मई को सूर्यास्त के साथ इस जहाज को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
The front-line missile destroyer of the Indian Navy, INS Ranjit to be decommissioned on 6th May. The ship was commissioned on 15th September 1983. pic.twitter.com/LcaV5fOOOC
— ANI (@ANI) May 3, 2019विज्ञापन
इस जहाज को अब विशाखापट्टनम के नेवल डॉकयार्ड में समारोह का आयोजन करके सेवा मुक्त किया जाएगा। इस समारोह में वह अधिकारी शामिल होंगे जिन्होंने अतीत में आईएनएस रंजीत पर काम किया है और वह अधिकारी, नाविक भी शामिल होंगे जो कमीशन क्रू का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन के निकोलेव शहर में आईएनएस रंजीत का निर्माण 61 कम्यूनिटी शिपयार्ड में यार्ड 2203 के रूप में किया गया था। इस जहाज की नींव 29 जून 1977 को रखी गई थी और इसे 16 जून 1979 को लॉन्च किया गया था।
राष्ट्र के प्रति दी गई अपनी गौरवपूर्ण सेवा में इस जहाज के कई कमांडर भारतीय नौसेना के एडमिरल भी बने हैं। इस जहाज का 27 बार कमीशन दिया गया है। आखिरी बार 6 जून 2017 को इसका कमीशन दिया गया था। छह मई को सूर्यास्त के साथ इस जहाज को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन