फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy participation in IMT trilateral exercise INS Tir and INS Sujata

Indian Navy: आईएमटी त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास में शामिल होगी भारतीय नौसेना, INS तिर और सुजाता का दिखेगा जलवा

Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अभ्यास की शुरुआत सम्मेलन से होगी। इसके बाद क्षति नियंत्रण, अग्निशमन, विजिट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं, चिकित्सा व्याख्यान, हताहत निकासी और गोताखोरी संचालन जैसी संयुक्त बंदरगाह प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Navy participation in IMT trilateral exercise INS Tir and INS Sujata
आईएनएस सुजाता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तिर और आईएनएस सुजाता भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया (आईएमटी) त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास में शामिल होंगी। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। त्रिपक्षीय अभ्यास का यह दूसरा चरण है। इसका पहला चरण 22 अक्तूबर को आयोजित किया गया था, जिसमें भारत की ओर से आईएनएस तरकश शामिल हुआ था। 

विज्ञापन

अभ्यास दो चरणों में आयोजित की जाएगी
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अभ्यास की शुरुआत सम्मेलन से होगी। इसके बाद क्षति नियंत्रण, अग्निशमन, विजिट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं, चिकित्सा व्याख्यान, हताहत निकासी और गोताखोरी संचालन जैसी संयुक्त बंदरगाह प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। अभ्यास दो चरणों में आयोजित की जाएगी- पहला चरण 21 से 24 मार्च तक चलेगा तो वहीं, समुद्री चरण 24-27 मार्च तक आयोजित होगा।  

विज्ञापन

भारतीय नौसैनिक जहाज आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे
विज्ञप्ति के मुताबिक, समुद्री चरण में एक संयुक्त ईईजेड निगरानी की भी योजना बनाई गई है। बंदरगाह प्रवास के दौरान, भारतीय नौसैनिक जहाज आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान भारतीय नौसेना मेजबान नौसेनाओं के साथ खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भी भाग लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा नौसेना युद्धाभ्यास पिछले माह हुआ था आयोजित
पिछले माह नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘मिलन 24’ आयोजित हुआ था। अभ्यास 19 फरवरी से 27 फरवरी तक चला था। इसमें 50 से अधिक देशों की नौसेनाएं शामिल हुईं थीं। युद्धाभ्यास की पूर्वसंध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा था कि समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सर्वोपरि है। समुद्र की सुरक्षा के लिए नौसेना का समर्पण उल्लेखनीय है। वास्तव में अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है।

नौसेना प्रमुख ने कहा था कि वियतनाम पीपुल्स नेवी के कार्वेट 20 और यूनाइटेड स्टेट्स नेवी के यूएसएस हैल्सी (डीडीजी-97) जहाज के साथ-साथ 50 देशों के उच्च जहाज विशाखापत्तनम आएंगे। अभ्यास का सार सहयोग, सामंजस्य और बातचीत में निहित है। यह प्रमाण है कि सभी देश समुद्री सुरक्षा के लिए साझे रूप से प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed